देश

कौन हैं जसपाल सिंह? पुणे के वकील जिन्होंने नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर किया हमला

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के अंदर चाकू के हमले में घायल हो गए।आरोपी की पहचान 62 साल के जसपाल सिंह के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले हैं।

Image

कौन हैं जसपाल सिंह?

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के अंदर चाकू के हमले में घायल हो गए।आरोपी की पहचान 62 साल के जसपाल सिंह के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले हैं। नांदेड में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने अहम जानकारी दी है।

नांदेड के पुलिस अधीक्षक निलाभ रोहन ने बताया कि हमले के बाद आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

जसपाल सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया

जसपाल सिंह काफी दिनों से नांदेड़ के पास मुगत में माता साहिब गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर बादल पर कृपाण से हमला किया, जब SAD प्रमुख गुरुद्वारे के अंदर थे। जसपाल सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उनके मकसद के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

जसपाल सिंह पेशे से वकील

आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे का रहने वाला बताया जा रहा है और वो पेशे से वकील है और उसने बी कॉम तथा एलएलबी की पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि वह पुणे की अदालत में वकालत भी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, जसपाल सिंह पिछले करीब दो वर्षों से नांदेड के पास मुगट स्थित मातासाहिब गुरुद्वारा में सेवा कर रहा था। आज सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारे में दर्शन के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है

हमले के बाद आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक निलाभ रोहन ने बताया कि एटीएस, आईबी और नांदेड पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल की तबीयत ठीक बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हमले के पीछे आरोपी का मकसद क्या था, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

बादल को पहले भी 2024 में निशाना बनाया गया था

यह पहली बार नहीं है जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। दिसंबर 2024 में, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पूर्व उग्रवादी नारायण सिंह चौड़ा ने कथित तौर पर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बादल पर गोली चलाई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को काबू में कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उस समय बादल मंदिर के प्रवेश द्वार पर 'सेवादार' की ड्यूटी कर रहे थे। अकाल तख्त ने पंजाब में SAD सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई कथित गलतियों के लिए उन्हें 'तनखाह' यानी धार्मिक सजा सुनाई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत