देश

नांदेड़ गुरुद्वारे में निहंग ने किया सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Punjab Former Deputy CM Attack: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा इलाके में निहंग ने कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ में चोट आई और उनका PSO भी घायल हुआ।

Image

नांदेड़ गुरुद्वारे में निहंग ने किया सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Sukhbir Singh Badal Attacked in Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित माता साहिब गुरुद्वारा परिसर के निकट पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर अचानक जानलेवा हमला होने की खबर से सनसनी फैल गई है। नांदेड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा इलाके में आपसी कहासुनी और बहसबाजी के बीच एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल और उनके सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। बादल को नांदड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके PSO को भी चोट आई है, उनका भी इलाज जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बादल की फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। नांदेड में हुए हमले की घटना की मुख्यमंत्री फडणवीस ने नांदेड पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। इस घटना में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। जहां अब सुखबीर सिंह बादल की हालत ठीक है।

हाथ में लगी चोट, सुरक्षा अधिकारी (PSO) भी जख्मी

घटना की मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार:

कृपाण से वार: बहस के दौरान निहंग ने अचानक कृपाण निकाल ली और हमला कर दिया।

हाथ में चोट: इस हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई है।

सुरक्षाकर्मी घायल: बचाव में आगे आए सुखबीर सिंह बादल के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSO) भी निहंग के वार से घायल हो गए हैं।

अस्पताल में भर्ती: घटना के तुरंत बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए नांदेड़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया। हाथ में चोट लगने के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया है। एक वायरल वीडियो में बादल को एक इमारत के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।

इससे पहले दिन में, बादल अकाली दल की सांसद एवं अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article