देश

सुखबीर सिंह बादल की कैसी है तबीयत? PM मोदी ने हरसिमरत कौर को मिलाया फोन, शिअद प्रमुख के स्वास्थ्य का जाना हाल

Sukhbir Singh Badal Health Condition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में कृपाण से किए गए हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Image

PM मोदी ने सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य का जाना हाल (फाइल फोटो)

Sukhbir Singh Badal Health Condition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में कृपाण से किए गए हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने फोन पर सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल से बात की और उनसे शिअद प्रमुख के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सुखबीर सिंह बादल पर कहां हुआ हमला

शिअद प्रमुख पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने कृपाण से हमला हुआ था। शिअद ने कहा कि 'निहंग' वेशभूषा वाले एक व्यक्ति के हमले के बाद बादल ठीक थे। घटना के समय शिअद प्रमुख के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिअद प्रमुख पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में करीब पौने दो बजे जब बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत जा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, बादल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया।

जब PM मोदी से मिले थे सुखबीर

सुखबीर सिंह बादल ने सात अगस्त को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जिससे पंजाब की इस पार्टी के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ फिर गठबंधन की अटकलें तेज़ हो गईं।

शिअद ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर छह साल पहले भाजपा नीत राजग छोड़ दिया था। शिअद, राजग के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक था और 20 साल से ज़्यादा समय तक इसके साथ जुड़ा रहा। उसने 2020 में तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर राजग छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में नरेंद्र मोदी सरकार ने ये कृषि कानून वापस ले लिए थे। पंजाब में अगले साल के आरंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट