देश

रोहित शेट्टी के घर पर किसने हमला किया? पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, पढ़िए अबतक का अपडेट

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी पुणे के रहने वाले हैं। शनिवार देर रात शेट्टी टावर्स पर पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें इमारत की दीवार पर तीन गोलियों के निशान मिले।

rohit shetty attack

रोहित शेट्टी के घर पर हमले के मामले में पांच गिरफ्तार

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कब हुई रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग?

शनिवार देर रात रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर्स पर पांच राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाता है, जहां अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े बॉलीवुड सितारे रहते हैं। फायरिंग के बाद बिल्डिंग की दीवार पर तीन गोलियों के निशान साफ देखे गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर चर्चा

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोनकर के नाम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, मुंबई पुलिस इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रही है और फिलहाल किसी गैंग कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई हाथ है या नहीं।

हमलावर को ऑटो चालक ने स्टेशन छोड़ा था

जांच के दौरान एक अहम सुराग ऑटो-रिक्शा चालक से भी मिला है। चालक ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा था कि क्या वह कल्याण जाएगा। जब चालक ने दूरी ज्यादा होने की बात कही, तो आरोपी ने जुहू के पास किसी स्टेशन तक छोड़ने को कहा। पुलिस ने ऑटो चालक का बयान दर्ज कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

रोहित शेट्टी के घर पर दो गेट हैं और पूरे टावर में 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। क्राइम ब्रांच की 4 से 5 टीमें आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अतुल सिंह
अतुल सिंह author

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now ... और देखें

End of Article