देश

संसद के विशेष सत्र की मांग पर बोले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार- 'संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे...'- Video

एनसीपी-एससीपी अध्यक्ष शरद पवार ने विपक्ष द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर कहा कि 'यह एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है और संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है'

Image

एनसीपी प्रमुख शरद पवार

Sharad Pawar on All Party Meeting: विपक्ष द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं संसद का विशेष सत्र बुलाने के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है और संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है, ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय हित के लिए जानकारी को गोपनीय रखना जरूरी है।

शरद पवार ने कहा कि 'विशेष सत्र बुलाने के बजाय बेहतर होगा कि हम सब एक साथ बैठें '... एक कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा, 'भारत ने कभी भी आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन नहीं किया है। जो कुछ हो रहा है वह आतंकवादी गतिविधि (पहलगाम हमला जिसमें 26 लोगों की जान चली गई) का नतीजा है। पाकिस्तान के इनकार के बावजूद, उसकी मिलीभगत स्पष्ट है।'

शरद पवार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया साथ ही पवार ने कहा कि यद्यपि भारत संकट से गुजर रहा है, लेकिन वे अपनी सैन्य ताकत के बल पर इसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article