एजुकेशन

PNB SO Result 2026 Released: जारी हुआ पीएनबी एसओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

PNB SO Result 2026 Released: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बैंक की ओर से पीडीएफ जारी कर दिया गया है।

Image

PNB SO Result 2026 Released: ऐसे देखें पंजाब नेशनल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

PNB SO Result 2026 Released: पीएनबी एसओ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (PNB SO Result 2026) खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (PNB Specialist Officer Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बैंक ने पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 30 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के जूनियर इंजीनियरों की बहाली होनी है।

पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

PNB SO Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले pnb.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर PNB SO Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

PNB SO Result 2026: इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन

बता दें पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर इंटरव्यू में सफल होने के बाद जो फाइनल लिस्ट बनेगी वो उन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस दौरान आपको नीचे दिए ये सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचना होगा।

PNB SO Result 2026 Documents: ये डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • इसके अलावा बैंक की ओर से मांगे गए अन्य दस्तावेज

पंजाब नेशनल बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ये सभी दस्तावेज अनिवार्य होंगे। बिना इनके आपका चयन नहीं किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article