आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली का दौरा करने के बाद नागपुर लौटे; छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत
आज की ताजा खबर, 25 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा। प्रधान ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है। उन्होंने कहा, ’’पिछले 10 दिन का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।’’ प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही जिम्मेदारी ली है और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा।
आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली का दौरा करने के बाद नागपुर लौटे; छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत
वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिसौली के रानेट चौराहे पर दूध से भरे एक तेज रफ्तार और बेकाबू पिकअप वाहन ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो जारी किया है. उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा, 'थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली का दौरा करने के बाद नागपुर लौटे
सिक्किम के नामची जिले में भूस्खलन से दो लोगों की मौत, चार लोग घायल
बागपत में एसटीएफ की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' मारा गया
नोएडा में निर्माणाधीन मकान में ऊपर से ईंट गिरने से एक श्रमिक हुआ घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
अमरनाथ यात्रा छह दिन बाद फिर शुरू
चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्न पत्र लीक: मुख्य आरोपी सहित दो लोग बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 लोग पकड़े गए
CJP ने किया छात्र आंदोलन को वापस लेने का ऐलान
नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके
असम पुलिस ने आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार
राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ
"भारत के ‘छात्रों की गूंज’ आखिरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज तक पहुंच गई"- मल्लिकार्जुन खरगे
सुप्रिया सुले से लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कही क्या बात?
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार ने परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए यह कदम उठाया है। उनके मुताबिक यदि यह निर्णय पहले लिया गया होता तो प्रदर्शन के दौरान हुई तनावपूर्ण घटनाओं, जैसे लाठीचार्ज, आंसू गैस और अन्य कार्रवाई से बचा जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बढ़ते जनदबाव के चलते मजबूरी में अपने मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया।
अधीर रंजन चौधरी ने नीट मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों की दृढ़ता की सराहना करते हुए उन्हें इस फैसले का असली श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने पूरे आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में लगातार आवाज उठाई।
संजय सिंह ने कहा युवा शक्ति जिंदाबाद
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिया यह अपडेट
1. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए - ✅
2. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये - पेंडिंग
3. किसी भी छात्र प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं - पेंडिंग
4. RAF और दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफी - पेंडिंग
जंतर मंतर और पूरा देश अभी भी बाकी मांगों का इंतजार कर रहा है।
