दूसरे दिन की तरह तीसरा दिन भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए इवेंटफुल रहने वाला है। पहले दिन जहां भारत के लिए स्विमिंग, लॉन बॉल महिला पेयर्स से गुड न्यूज सामने आई। लवलीन बोरगोहेन ने जहां ब्रोंज मेडल पक्का किया था, वहीं स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। राष्ट्रमंडल खेल में तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के इवेंट की बात करें तो जिम्नास्टिक्स सहित कई अन्य स्पर्धाओं में वे एक्शन में नजर आएंगे। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि शनिवार को कब और कितने बजे भारतीय एथलीट मैदान में उतरेंगे।
जिम्नास्टिक्स:
महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन - प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा - दोपहर 2:30 बजे
पैरा तैराकी:
पुरुषों की एस14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट :
चैतन्य विश्वास कुलकर्णी - शाम 4:15 बजे
फाइनल रात 12:45 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- तैराकी में भारत का शानदार प्रदर्शन, श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
तैराकी :
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट :
डी शशिकुमार - शाम चार बजे
फाइनल रात 11:30 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)।
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल:
श्रीहरि नटराज - रात 12:20 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)। (भारत के स्टार तैराक और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में 25.52 सेकंड का समय निकाला। इसके साथ ही वह बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहे।)
लॉन बॉल्स:
पुरुषों का एकल सेक्शन मैच: पुतुल सोनोवाल
महिलाओं का पेयर्स सेक्शन मैच: रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह बनाम टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन (शाम 3:50 बजे)
मुक्केबाजी :
पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 32:
सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा) शाम 4:00 बजे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कब एक्शन में होंगे ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव से भी उम्मीदें
3x3 बास्केटबॉल:
महिलाओं का व्हीलचेयर:
भारत बनाम वेल्स - शाम पांच बजे।
