NTA General Manager Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनरल मैनेजर के लेवल पर सीनियर प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही एनटीए ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अलग से शुरू की है। बता दे यह NTA के संस्थागत पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसे प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लागू किया जा रहा है।
इस पद पर 3 साल का कार्यकाल
शिक्षा मंत्रालय (MoE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA ने कॉन्ट्रैक्ट पर चार जनरल मैनेजर पदों के लिए सूचना जारी की है, जिसका कार्यकाल मात्र 3 साल तक रहेगा। यहां असेसमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट और साइकोमेट्रिक्स के जनरल मैनेजर, NTA के एकेडमिक और मेज़रमेंट-साइंस कामकाज के प्रमुख होंगे। इनका कार्य नॉर्मलाइजेशन का तरीका, इक्वेटिंग और कैलिब्रेशन की प्रक्रियाएं, और कंप्यूटर-अडैप्टिव टेस्टिंग व AI असिस्टेड असेसमेंट पर पायलट प्रोजेक्ट शामिल होगा।
क्या होगा जनरल मैनेजर का कार्य
यहां आवेदन के लिए साइकोमेट्रिक्स, एजुकेशनल मेजरमेंट, स्टैटिस्टिक्स या किसी संबंधित विषय में डॉक्टरेट की डिग्री जरूरी है। साथ ही, पोस्ट डॉक्टरल अनुभव कम से कम 12 साल का होना चाहिए और किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग ऑर्गनाइजेशन में सीनियर लीडरशिप लेवल पर कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसी तरह जनरल मैनेजर, टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशन्स एनटीए के देश भर में फैले टेस्ट सेंटर नेटवर्क को संभालेंगे, जिसमें पांच सौ से ज्यादा शहर और कुछ चुने हुए अंतरराष्ट्रीय सेंटर शामिल होंगे। इस पद पर मुख्य जिम्मेदारियों में एम्पैनलमेंट स्टैंडर्ड तय करना, कैपेसिटी प्लानिंग, सेंटर की क्वालिटी, बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए पहुंच की सुविधा, साफ-सफाई और सुविधाएं, परीक्षा के दिन का कामकाज और राज्य व जिला प्रशासन के साथ तालमेल बिठाना शामिल होगा।
आवेदन के लिए ये पात्रता जरूरी
बता दें इस पद पर मुख्य जिम्मेदारियों में एम्पैनल मानक तय करना, कैपेसिटी कर्मचारी, केंद्र की गुणवत्ता, विकलांगता वाले विकलांगता के लिए पहुंच की सुविधा, साफ-सफाई और ढांचा, परीक्षा के दिन का काम और राज्य व जिला प्रशासन के साथ आवश्यक दस्तावेज शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञों की हाई लेवल कमिटी द्वारा सुझाए गए दस फंक्शनल वर्टिकल (काम के क्षेत्रों) में आगे की भर्ती और पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया आने वाले हफ्तों में शुरू होगी।
