देश

क्या है IAF की नई Weapon System Branch, जिससे वायु सेना की ताकत में होगा इजाफा?

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Oct 8, 2022, 02:53 PM IST

चौधरी ने कहा कि हथियार प्रणाली शाखा अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, दूर से संचालित विमानों और दो एवं बहु चालक दल वाले विमानों में विशेष हथियार प्रणाली संचालकों से संबंधित शाखाओं को मजबूत बनाने का काम करेगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : ANI

केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा (Weapon Systems Branch) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ के वायुसेना स्टेशन में दी। उनका दावा है कि इस शाखा के बनने से वायु सेना को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपए से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी। आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है।

चौधरी ने कहा कि हथियार प्रणाली शाखा अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, दूर से संचालित विमानों और दो एवं बहु चालक दल वाले विमानों में विशेष हथियार प्रणाली संचालकों से संबंधित शाखाओं को मजबूत बनाने का काम करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना दिसंबर में प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए 3,000 ‘अग्निवीर वायु’ की भर्ती करेगी और अगले साल से उसकी महिला ‘अग्निवीर’ को भी शामिल करने की योजना है। पिछले एक साल में भारतीय वायुसेना ने पूरी क्षमता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने हिस्से की चुनौतियों का सामना किया है।

चौधरी के मुताबिक, परंपरागत के साथ गैर-परंपरागत और गैर-घातक युद्ध ने युद्ध के तरीके को बदल दिया है, लिहाजा पारंपरिक प्रणालियों और हथियारों को आधुनिक एवं अनुकूल प्रौद्योगिकी के साथ संवर्धित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लड़ाकू शक्ति के एकीकृत, संयुक्त इस्तेमाल की जरूरत है। तीनों सेवाओं की शक्तियों को एकीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।’’

शौर्य से भरे 90 साल, गार्जियंस ऑफ स्काईज ने मनाया वायु सेना दिवस

गार्जियंस ऑफ स्काईज 90 साल की उत्कृष्टता के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में बादलों के बीच वायु सेना दिवस मना रहे हैं, पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर वार्षिक दिवस समारोह आयोजित किया गया है। वायु सेना स्टेशन पर एक औपचारिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें वायु सेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने सलामी ली। परेड इवेंट में एएलएच एमके 4 हेलिकॉप्टर रुद्र फॉर्मेशन में फ्लाई पास्ट करेगा। कार्यक्रम में यांत्रिक परिवहन टीम परफॉर्म करेगी। इसके बाद वायु योद्धा ड्रिल टीम का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश