देश

जानिए एमपी के नए CM मोहन यादव के पास है कितनी संपत्ति, कितनी है देनदारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 11, 2023, 05:25 PM IST

Mohan Yadav: भोपाल में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी और उन्हें मध्य प्रदेश का नया सीएम चुना गया। आइए जाते हैं उनकी नेट वर्थ।

Image

मोहन यादव

Mohan Yadav Net Worth: लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव को संघ का करीबी माना जाता है। भोपाल में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी। आइए जानते हैं मोहन यादव की कितनी है नेटवर्थ।

कुल संपत्ति 42 करोड़

मोहन यादव की कुल संपत्ति 42 करोड़ चार लाख 81 हजार रुपये है। उन पर कुल 8 करोड़ 54 लाख 50 रुपये की देनदारी है। उन्होंने 2022-23 में आईटीआर में 24 लाख रुपये की आमदनी घोषित की थी। पत्नी की आमदनी सात लाख थी। उनके पास 1 लाख 41 हजार 500 रुपये और पत्नी के पास 3 लाख 38 हजार 200 यानी कुल मिलाकर 4,79,700 रुपये नकद हैं।

9 करोड़ रुपये से अधिक राशि

बॉन्ड, डिबेंचर और कंपनियों में शेयर के रूप में उनके पास कुल 6, 42,71, 317 (6 करोड़ 42 लाख) की संपत्ति है। एनएसएस पोस्टल सेविंग के रूप में 13 लाख 52 हजार रुपये हैं। उनके पास 24 लाख रुपये की ज्वैलरी है। अन्य संपत्तियों से 4 लाख रुपये हैं। इस तरह बैंकों में उनके खाते में कुल 9 करोड़ रुपये से अधिक राशि है।

शिवराज ने भी दी बधाई

लंबे ऊहापोह के बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सीएम के नाम पर मुहर लगाई है। मोहन यादव बिल्कुल भी रेस में नहीं थे और उनके नाम ने हर किसी को चौंका दिया। नाम का ऐलान करने के साथ ही उन्हें फूल के गुलदस्तों के साथ बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बधाई देने वालों मे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article