देश

VIDEO: 'एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब...', जब राहुल गांधी ने महिलाओं से सुने अनुभव; बताई एक-एक बात

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को महिलाओं के विषय पर खुलकर बात की और उनका अनुभव जाना।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को महिलाओं के विषय पर खुलकर बात की और उनका अनुभव जाना। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ''एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब है?''

राहुल गांधी ने कहा, ''एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब है? मैं जानना चाहता हूँ कि आप क्या महसूस करती हैं। समाज की नहीं, परिवार की नहीं - आपकी अपनी आवाज़ क्या कहती है? आपके संघर्ष, आपकी रुकावटें, आपका नज़रिया और आपके सपने। आपकी कहानी क्या है? सबसे जवाब की उम्मीद कर रहा हूं।''

क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बारे में सुना होगा, जो केवल महिलाओं के लिए है। कार्यक्रम के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करते समय उन्होंने अपनी टीम में शामिल महिलाओं से यह जानने का फैसला किया कि एक भारतीय महिला होने के नाते वह कैसा महसूस करती हैं।

रायबरेली सांसद ने बताया कि टीम की प्रत्येक महिला ने लगभग 20 से 40 मिनट तक अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि एक भारतीय महिला होने का उनका अनुभव कैसा रहा, समाज उनके साथ कैसा व्यवहार करता है और इस दौरान उन्हें किन अच्छी और बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

राहुल गांधी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद उपयोगी अभ्यास था, क्योंकि इससे उन्हें कुछ हद तक यह समझने में मदद मिली कि महिलाएं क्या महसूस करती हैं। इसके बाद उनकी टीम ने तय किया कि इस पहल को सभी के लिए क्यों न खोला जाए और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले