देश

मुर्शिदाबाद हिंसा: 'घरों में घुस आए उपद्रवी और जमकर की मारपीट-गालीगलौज'; महिलाओं ने राज्यपाल को सुनाई आपबीती

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को मालदा जिले में स्थित पार लालपुर में एक राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राज्यपाल के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उपद्रवी उनके घरों में घुस आए और उन्हें धमकाया, मारपीट भी की और गालियां तक दीं।

Image

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

Photo : ANI

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को मालदा जिले में स्थित पार लालपुर में एक राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राज्यपाल के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उपद्रवी उनके घरों में घुस आए और उन्हें धमकाया, मारपीट भी की और गालियां तक दीं।

राज्यपाल बोस ने क्या कुछ कहा

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राज्यपाल बोस ने बताया कि मैंने इस शिविर में रहने वाले परिवारों से मुलाकात की। मैंने उनके साथ विस्तृत चर्चा की। मैंने उनकी शिकायतों को सुना और उनकी भावनाओं को समझा। उन्होंने मुझे अपनी जरूरतों के बारे में भी बताया। निश्चित रूप से सक्रिय कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम में हाल ही में किए गए बदलावों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण हिंसा भड़की जिसकी वजह से संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा, चोटें आईं और कई परिवार बेघर हो गए। ऐसे में प्रशासन ने पीड़ितों के लिए अस्थायी आश्रय और राहत शिविर स्थापित किए।

पीड़ितों की समस्या का तत्काल हो समाधान

बकौल रिपोर्ट, राज्यपाल जब पीड़ित परिवारों की आपबीती सुन रहे थे उस वक्त उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों की शिकायतों का तुरंत समाधान हो। राज्यपाल बोस ने प्रभावित नागरिकों और प्रशासनिक कर्मियों दोनों से मिलकर राहत उपायों की समीक्षा की।

bengal governor in malda

बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस

मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे राज्यपाल

राजभवन सूत्रों ने संकेत दिया कि राज्यपाल बोस शनिवार को मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकते हैं। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में, वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 11 और 12 अप्रैल को हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

जिले के कई निवासी और भी हिंसा होने की आशंका के चलते पड़ोसी मालदा जिला पलायन कर गए थे। दंगा करने और तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता को लेकर अबतक 274 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों में अर्द्धसैनिक और पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शहीद दिवस : कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात रैली स्थल पर डंटी रहीं ममता, BJP पर पोस्टर-बैनर फाड़ने का आरोप

शहीद दिवस : कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात रैली स्थल पर डंटी रहीं ममता, BJP पर पोस्टर-बैनर फाड़ने का आरोप

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'