देश

हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी ममता बनर्जी, बोलीं- पीड़ितों के घर बनाएगी बंगाल सरकार

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया कि वह हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी। बता दें कि राज्य सरकार ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए एक नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है जिसमें आईबी, एसटीएफ और सीआईडी के अधिकारी शामिल हैं।

Image

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: @MamataOfficial)

Photo : Twitter

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया कि वह हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी। बता दें कि राज्य सरकार ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए एक नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है जिसमें आईबी, एसटीएफ और सीआईडी के अधिकारी शामिल हैं।

CM बनर्जी ने क्या कुछ कहा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया कि राज्य सरकार पीड़ितों के घर बनाएगी। साथ ही उन्होंने मुर्शिदाबाद का कल दौरा करने की बात कही। उन्होंने कहा, ''मैं मुर्शिदाबाद जाऊंगी। मुर्शिदाबाद में हिंसा की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। राज्य सरकार पीड़ितों के लिए घर बनाएगी। प्रशासन मुर्शिदाबाद के लोगों का विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है।"

राज्यपाल भी करेंगे मुर्शिदाबाद का दौरा

बकौल एजेंसी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे। राजभवन ने बताया कि बोस के हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने, स्थिति का जायजा लेने और जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है। राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री ममता भी मुर्शिदाबाद जाने वाली हैं, लेकिन अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री ममता मुर्शिदाबाद का दौरा आखिर किस दिन करेंगी।

मुर्शिदाबाद में अब कैसे हैं हालात?

बंगाल सरकार ने हाई कोर्ट में एक रिपोर्ट दाखिल कर मुर्शिदाबाद की स्थिति की जानकारी दी और दावा किया कि हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि जिले में हिंसा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। दरअसल, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की खंडपीठ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुस्लिम बहुल जिले में सांप्रदायिक दंगों के दौरान बम विस्फोट हुए थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का DGP कार्यालय के बाहर धरना

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कुछ लोगों के साथ कोलकाता में पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय के बाहर धरना दिया था। उन्होंने पीड़ितों के उनकी चिंताएं व्यक्त करने के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारी से मुलाकात की मांग की थी। उन्होंने मुस्लिम बहुल जिले में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article