देश

मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT गठित, IB अधिकारी समेत इन्हें मिली जगह

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए नौ सदस्यीय एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। एसआईटी में आईबी, एसटीएफ और सीआईडी अधिकारी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवगठित एसआईटी के तमाम सदस्यों को 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

Image

मुर्शिदाबाद हिंसा (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए नौ सदस्यीय एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। एसआईटी में आईबी, एसटीएफ और सीआईडी अधिकारी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवगठित एसआईटी के तमाम सदस्यों को 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। एसआईटी का गठन ऐसे समय पर हुआ जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद हिंसा पूर्वनियोजित थी और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार ठहराया।

पिछले सप्ताहांत में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुर इलाकों में भड़की हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेघर हो गए जिसके बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की गई और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। साथ ही हिंसा के सिलसिले में 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

भांगर हिंसा मामले में अब तक 17 गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित भांगर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध के बाद हुई हिंसा मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा के कुछ घंटों बाद सोमवार कात को काशीपुर पुलिस स्टेशन की सीमा से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मंगलवार की रात हतिसला से चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई और चंदनेश्वर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article