एजुकेशन

NTA ने जारी की CMAT 2026 परीक्षा की तारीख, जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन NTA कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी CBT मोड में करवाएगा। एनटीए ने MBA और PGDM एडमिशन के लिए CMAT परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 25 जनवरी को देश के अलग-अलग शहरों में कराई जाएगी।

NTA CMAT 2026 exam

NTA CMAT 2026 exam

NTA CMAT 2026 Exam Date : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने MBA और PGDM एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2026) की एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। CMAT 2026 का एग्जाम 25 जनवरी को देश भर के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड यानी CBT मोड में होगा।

CBT मोड में होगी CMAT परीक्षा : CMAT 2026 Exam Schedule

बताते चलें कि CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन NTA कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी CBT मोड में करवाएगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। इसमें उम्मीदवारों की काबीलियत को कई सेगमेंट जैसे क्वांटिटेटिव टेक्नीक और डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में परखा जाएगा, ताकि उन्हें एकेडमिक सेशन 2025-26 में मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन मिल सके। क्वेश्चन पेपर का मीडियम सिर्फ इंग्लिश होगा।

उम्मीदवार CMAT एडमिट कार्ड PDF लिंक डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- How to Download CMAT 2026 Admit Card

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • NTA CMAT हॉल टिकट PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि डालें।
  • CMAT हॉल टिकट स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए दिखाई देगा।
  • CMAT एडमिट कार्ड PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

CMAT एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। NTA CMAT हॉल टिकट लिंक जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

क्या होता है CMAT Exam ?

CMAT यानी कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट भारत में एमबीए और PGDM जैसे मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश के लिए नेशनल लेवल कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होता है, जिसे एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करवाती है। CMAT उन छात्रों के लिए एक अहम एग्जाम है, जो भारत में मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं और ये कई बिजनेस स्कूलों में एडमिशन का रास्ता खोलता है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article