देश

DUSU Election 2026: दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए कल मतदान, अध्यक्ष पद के लिए इन चेहरों के बीच मुकाबला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है। डबास का मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विजय शंकर मीना और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) एवं स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की संयुक्त उम्मीदवार अनन्या रतूड़ी से है।

Image

दिल्ली छात्र संघ चुनाव।

Photo : PTI

DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा और मतगणना 19 सितंबर को होगी। इस बार केंद्रीय पैनल की चार सीटों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला अध्यक्ष पद पर है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है। डबास का मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विजय शंकर मीना और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) एवं स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की संयुक्त उम्मीदवार अनन्या रतूड़ी से है।

कब है चुनाव?

मतदान: 18 सितंबर 2026

डे कॉलेज/डे शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

इवनिंग कॉलेज/ईवनिंग शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मतगणना: 19 सितंबर 2026

DUSU की केंद्रीय चार सीटों के लिए मतदान EVM के जरिए होता है।

चार पदों पर कितने उम्मीदवार?

अध्यक्ष-7

उपाध्यक्ष-5

सचिव-4

संयुक्त सचिव-4

कुल

20 पद

अध्यक्ष पद-7 उम्मीदवार

1. अनन्या रतूड़ी — AISA-SFI गठबंधन

2. अश्मित कुमार

3. एजाज मंसूरी

4. समर्थ बेनीवाल

5. समीर कुमार

6. विजय शंकर मीणा — NSUI

7. यश डबास — ABVP

मुख्य मुकाबले के प्रमुख चेहरे

ABVP-यश डबास

कांझावला, दिल्ली के रहने वाले हैं और DU के Buddhist Studies विभाग में मास्टर्स कर रहे हैं। ABVP के अनुसार वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं।

NSUI -विजय शंकर मीणा

राजस्थान से हैं और DU के Buddhist Studies विभाग में पढ़ रहे हैं। NSUI के अनुसार उनका फोकस छात्र अधिकार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर रहा है।

AISA-SFI, अनन्या रतूड़ी

छात्र आंदोलनों, विशेषकर कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा और यौन उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं।

उपाध्यक्ष पद, उम्मीदवार

अरन्या सिंह राठौड़

दीपांशु शौकीन

इशु मौर्य-ABVP

वीर छत्राथ-NSUI

अक्षत शिखर-AISA-SFI

सचिव पद-4 उम्मीदवार

नम्रता चौधरी-NSUI

पंकज कुमार

रिया छावड़ी-ABVP

स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग - AISA-SFI

इस सीट पर चार में तीन उम्मीदवार महिलाएं हैं।

स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग इस चुनाव का खास चेहरा हैं। वह लद्दाख से हैं और हिंदू कॉलेज में एमएससी गणित की छात्रा हैं। वह रामजस कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस बार DUSU चुनाव में पहली बार लद्दाख की एक छात्रा के केंद्रीय पैनल में उतरने की बात सामने आई है।

संयुक्त सचिव पद, 4 उम्मीदवार

बी. परिजात-AISA-SFI

गोपाल चौधरी-NSUI

लक्ष्यराज सिंह-ABVP

विशेष यादव

लक्ष्य राज सिंह कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं और ABVP के अनुसार वे एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कौन-कौन से संगठन मैदान में?

इस बार मुख्य रूप से: ABVP ने चारों केंद्रीय पदों पर पैनल उतारा है। NSUI ने चारों पदों पर अपना पैनल उतारा है। AISA-SFI गठबंधन

ने चारों पदों पर संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा कई उम्मीदवार निर्दलीय/अन्य पृष्ठभूमि से भी मैदान में हैं।

इस बार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है?

छात्र आवास सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा

इस चुनाव में Hostel/PG और Student Housing बड़ा मुद्दा है। हाल में सत्या निकेतन में इमारत गिरने की घटना, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी और पांच मृतक छात्र बताए गए, के बाद DU छात्रों के सुरक्षित और किफायती आवास का सवाल चुनाव के केंद्र में आया है।

ABVP के प्रमुख मुद्दे

हॉस्टल

छात्र सुरक्षा

प्लेसमेंट

लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल

स्टूडेंट हाउसिंग सेल

हेल्पलाइन

हॉस्टल और पीजी में फायर सेफ्टी ऑडिट जैसे मुद्दे शामिल हैं।

AISA-SFI के मुद्दे

कॉलेजों के 2 किमी दायरे में रेंट कंट्रोल एक्ट लागू करना

सत्यापित निजी आवास के लिए विश्वविद्यालय से सहायता/सब्सिडी

हर कॉलेज में कम से कम दो हॉस्टल

2025 में क्या हुआ था?

पिछले DUSU चुनाव में ABVP ने चार में तीन केंद्रीय पद जीते थे, जबकि NSUI ने उपाध्यक्ष पद जीता था।

2025 के क्या थे परिणाम

अध्यक्ष: आर्यन मान-ABVP

उपाध्यक्ष: राहुल झांसला-NSUI

सचिव : कुणाल चौधरी-ABVP

संयुक्त सचिव: दीपिका झा-ABVP

2025 में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 39.4% हुआ था।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article