देश

Vikas Bharat Sankalp Yatra: भोपाल, मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा', पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 16, 2023, 12:10 PM IST

Vikas Bharat Sankalp Yatra News: राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसंबर की शाम 4 बजे करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे

Vikas Bharat Sankalp Yatra in MP,Rajasthan, Chhattisgarh: प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश सहित अन्य चार राज्यों- राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों से जुड़ेंगे, 366 रथ केंद्र सरकार ने भेजे हैं जिनको मुख्यमंत्री हरी झंडी देकर रवाना करेंगे, यात्रा 26 जनवरी 2024 तक पूरे मध्य प्रदेश में प्रचार करती हुई दिखाई देगी।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के मकसद से राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसंबर की शाम 4 बजे करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार यानी 16 दिसंबर की शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इन राज्यों में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देश भर से हजारों 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article