Punjab Police News: पंजाब विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश पुलिस के एआईजी आशीष कपूर (AIG Ashish Kapoor) को गिफ्तार किया है, आशीष कपूर के आवास पर घंटों तक छापेमारी भी की गई, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनपर आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की गई है।
आशीष कपूर पर भ्रष्टाचार का आरोप है।
वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक महिला ने उनपर रेप और वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगाए है, विजिलेंस की टीम ने मोहाली में आशीष कपूर के निवास पर छापा मारकर छानबीन की।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है, वहीं आरोप ये भी है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनको बचाने की कोशिश की थी।
विजिलेंस टीम ने कपूर की मोहाली स्थित कोठी में छापेमारी की थी और कई अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। विजिलेंस को इस मामले की शिकायत करीब 6 माह पूर्व पहले ही मिली थी और उस वक्त से ही वो इस मामले की जांच में जुटी थी। वहीं मोहाली में आशीष कपूर की की नई बनाई गई आलीशान कोठी को बनाने में खर्च हुए पैसों का हिसाब इनसे मांगा गया था यानी कई मामलों में वो निशाने पर थे।
