Dhakad Exclusive:झूठ की रोशनी में चमकेगी राहुल गांधी की राजनीति?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2021, 09:31 PM IST

Rahul Gandhi Lied politics: बीजेपी का आरोप Rahul Gandhi ने पीड़ित परिवार की आड़ में बोला झूठ ! इस मुद्दे पर देखें 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' का "Dhakad Exclusive"

TIMES NOW नवभारत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पोल खोलने का काम किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली की रेप पीड़िता के परिवार की पहचान ट्विटर पर उजागर की थी। इस पर पीड़ित बच्ची की मां ने राहुल गांधी के झूठ का खुलासा किया है। Dhakad Exclusive में Padmaja Joshi के आज इस मुद्दे पर साथ चर्चा की गई।

दिल्ली कैंट की रेप पीड़ित की मां का बयान दिखाया...जिसमें वो साफ शब्दों में कह रही हैं कि उनकी और उनके परिवार की पहचान बताने के लिए उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई...और ना ही उन्होंने किसी को इस बात की इजाजत दी...TIMES NOW नवभारत पर खबर देखने के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई...बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकांउट को अनलॉक कराने के लिए झूठ का सहारा लिया...TIMES NOW नवभारत के इस बड़े खुलासे के बाद बीजेपी के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियों ने भी राहुल गांधी पर हमला किया है। 5 केंद्रीय मंत्रियों ने TIMES NOW नवभारत की खबर को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए...

नवभारत 10 बजे सुबह पीड़ित की मां का हमने वो बयान दिखाया...और 11 बजकर 59 मिनट पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हमारी खबर को ट्वीट किया...और राहुल गांधी की नीयत पर सवाल उठाए, पीयूष गोयल के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 12 बजकर 49 मिनट पर राहुल गांधी के झूठ पर कटाक्ष किया...उन्होंने भी हमारी खबर को ट्वीट किया...खुद कानून मंत्री किरण रिजिजू ने 1 बजकर 17 मिनट पर TIMES NOW नवभारत की खबर पर राहुल गांधी को घेर लिया...केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 2 बजकर 13 मिनट पर हमारी खबर को आधार बनाकर राहुल गांधी पर तीखा वार किया...और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 2 बजकर 46 मिनट पर राहुल गांधी को संवेदनहीन घोषित कर दिया...देखें Dhakad Exclusive...

End of Article