राम मंदिर परिसर में TIMES NOW नवभारत, कहां होगा गर्भ गृह और कहां होगी मां सीता की रसोई, जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2021, 11:30 PM IST

Ram temple construction: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। Times Now Navbharat राम मंदिर परिसर पहुंचा और जानने की कोशिक की कि अब तक कितना काम हो चुका है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर परिसर में टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचा है और पता लगाने की कोशिश की कि अभी तक कितना निर्माण कार्य हो चुका है और कब तक राम मंदिर का काम पूरा होगा। राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। 46 लेयर की नींव का काम इस महीने पूरा होगा। रामचबूतरा को ऊंचा करने का काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। मंदिर में 3 मंजिल होंगी, पहली मंजिल पर गर्भ गृह होगा। गर्भ गृह से कुछ दूरी पर सीता मंदिर और रसोई भी होगी। सीता रसोई में हर दिन प्रसाद बनेगा। 2023 दिसंबर तक रामलला विराजमान हो जाएंगे।

End of Article