कश्मीर में आंतकियों ने एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर हमला करना शुरु कर दिया है । सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक दवा विक्रेता कश्मीरी पंडित बाल कृष्ण ऊर्फ सोनू कुमार बलजी पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और पैर में गोली लगी है । उन्हें इलाज के लिए तुरंत आर्मी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है। आपको बता दें कि मेडिकल स्टोर संचालक सोनू ने नब्बे के दशक में आतंकवाद के चरम दौर में भी घाटी नहीं छोड़ी थी। वह पिछले 30 साल से कश्मीर में ही रह रहे थे।
End of Article
