SSR Case: सुशांत के कुक नीरज से Times Now की एक्सक्लूसिव बातचीत, ड्रग्स से लेकर डिप्रेशन जैसी चीजों पर की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2020, 04:39 PM IST

Sushant Singh Rajput मौत मामले में सीबीआई जांच एक बार फिर से तेज हो गई है। इस बार जांच एजेंसी ने सुशांत के कुक नीरज से बात की है।

नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच एक बार फिर से तेज हो गई है। सुशांत सिंह के कुक नीरज से सीबीआई ने फिलहाल पूछताछ की है। नीरज के खिलाफ काफी इल्जाम लगाए जा चुके हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे घटना के बाद से फरार हैं और जांच प्रक्रिया से खुद को दूर रख रहे हैं। लेकिन हाल ही में वे सीबीआई से संपर्क कर अपना बयान दर्ज करवाया है जिसके बाद से एक बार फिर से ये चर्चा में है।

Times Now ने नीरज से एक्सक्लूसिवली बात की है जिसमें उसने कई तरह के खुलासे किए हैं। उस दिन क्या हुआ था, क्या वो एक रात पहले किसी से मिले थे। वे जूस हमेशा लेते थे। केशव ने उन्हें जूस दिया था। मैंने उन्हें पानी दिया था। उस समय मैंने उनसे अंतिम बार मुलाकात की थी। करीब 9 बजे के आसपास जूस लेने के बाद वे अपने कमरे में चले गए और कमरा बंद कर लिया। इसके बाद हमने उन्हें देखा ही नहीं। 

क्या रिया के घर छोड़ने के बाद वे डिप्रेशन में आ गए थे। इस सवाल के जवाब में नीरज ने बताया कि वे पहले से ही थोड़े परेशान थे उनकी तबियत भी खराब थी तो रिया के जानेके बाद से वे थोड़ा और परेशान रहने लगे। क्या 13 तारीख को घर पर कोई आया था। इस पर नीरज ने बताया कि 13 तारीख को घर पर कोई नहीं आया था, ना ही वे घर से कहीं गए थे।

क्या रिया से सुशांस ड्रग्स मंगवाते थे। इस पर नीरज ने कहा कि ऐसा हमारे सामने कभी नहीं हुआ लेकिन सर गांजा लेते थे। लेकिन ये कौन लाता था किससे मंगवाया जाता था इसपर हमारी ज्यादा जानकारी नहीं है। कभी शोविक लेकर आते थे कभी मिरांडा लेकर आते थे। हमारा काम केवल घर का काम करना होता था।

नीरज ने आगे बताया कि दिशा की मौत की खबर सुनकर वो थोड़े परेशान हुए थे कुछ समय तक खाना पीना भी कम कर दिया था। 8 तारीख को रिया ने कहा कि कपड़े पैक कर दो मैं जा रही हूं। सर ने ही उन्हें छूट दे रखा था। सर ने कह रखा था कि जो मैडम बोलेंगी वो ही तुम्हें करना है।  

End of Article