UP के Jaunpur में लगे Pakistan जिंदाबाद के नारे, मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 10:52 AM IST

UP के Jaunpur में लगे Pakistan जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मुहर्मर के जुलूस के दौरान जौनपुर में यह घटना हुई है। लकड़ी खेला के नारेबाजी के आरोप लगें है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।

 Jaunpur Viral Video: देश में पहले भी कई जगहों पर पाकिस्तान जिंदाबाद की नारेबाजी के वीडियो सामने आए हैं। ताजा वीडियो यूपी के जौनपुर से सामने आया है जहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है। ये नारेबाजी 9 अगस्त को हुई जब जौनपुर में मुहर्रम का जुलूस निकला था। आरोप है कि इसी दौरान लकड़ी खेला के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हालांकि इसी दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगे।

वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो जौनपुर के भानपुर गांव का है जहां मुहर्रम के दिन लकड़ी खेला हो रहा था।इसी दौरान दो पक्षों ने नारेबाजी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है और इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि नारेबाजी किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है। सका वीडियो वायरल होते है एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष मीरगंज ने करियांव के चार लोगों मोशकील, अब्दुल, जीशान और हारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

End of Article