Udaipur Tailor Murder: कन्हैयालाल के परिजनों से बोले गहलोत- पुलिस नाकाम रही, बाहर आकर मीडिया से बोले- पुलिस ने अच्छा काम किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 02:40 PM IST

Udaipur में Kanhaiya Lal की हत्या का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है । इस मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच Rajasthan के CM Ashok Gehlot मृतक Kanhaiya Lal के घर पहुचें।

Udaipur murder Update: उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को लेकर राजस्थान ही नहीं देशभर में आक्रोश है। उदयपुर में हत्या के विरोध में आज बड़ा प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे और कन्हैया के लिए इंसाफ की मांग की।लोगों का कहना है कि कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा मिले। इस बीच आज सीएम गहलोत ने कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात की और परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए 51 लाख का चेक सौंपा। साथ ही साथ कहा- ये बेहद संगीन मामला है, एनआईए उदयपुर हत्याकांड की समयबद्ध तरीके से जांच करे, त्वरित अदालत में मामले की सुनवाई हो। उन्होंने आगे कहा हमारी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर अच्छा काम किया है और जो कमी है उसे दूर करेंगे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट सहित पार्टी के कई अन्य नेता और पुलिस महानिदेशक एम. एल. राठौड़ मौजूद थे। उन्होंने कन्हैयालाल के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों से बातचीत की।

क्या कहा गहलोत ने

कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात के दौरान जहां सीएम गहलोत ने कहा कि पुलिस नाकाम रही और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, वहीं बाहर आकर जब मीडिया से बात की तो गहलोत ने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। एक ही समय पर गहलोत के दो बयान कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। जिस समय सीएम ने कन्हैया के परिजनों से मुलाकात की उस दौरान वहां भीड़ ने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। 

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट, जानें- किसने क्या खोया और किसे क्या मिला
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। गौरतलब है कि दर्जी कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी और उन्होंने इस नृशंस हत्या का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाला था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है और राजस्थान पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) जांच में मदद कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत