लखनऊ में सजेगा 'नवभारत नवनिर्माण मंच', योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, पढ़ें गेस्ट लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 08:33 AM IST

Navbharat Navnirman Manch: 15 सितंबर को दिनभर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सजेगा टाइम्स नाउ नवभारत का 'नवभारत नवनिर्माण मंच'। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

नए भारत के निर्माण की सबसे बुलंद आवाज टाइम्स नाउ नवभारत अब लेकर आ रहा है 'नवभारत नवनिर्माण मंच'। 15 सितंबर यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सजेगा टाइम्स नाउ नवभारत का 'नवभारत नवनिर्माण मंच'। यहां बात होगी कि आखिर देश के विकास में राज्य कैसे बनें भागीदार? उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने वाले तमाम दिग्गज बताएंगे कि देश के विकास में राज्य कैसे बनें मददगार?

15 सितंबर को दिनभर 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर शामिल होंगी राज्य की बड़ी-बड़ी हस्तियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत सूबे की राजनीति के कई दिग्गज मंच पर दिखेंगे। 

यहां बात होगी समाज की, सियासत की और विकास की। राजनीति के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली हस्तियां भी हमारे मंच पर आएंगी और अपने विचार रखेंगी। ये कार्यक्रम सुबह से लेकर शाम तक चलेगा।  

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अलावा ये हस्तियां भी शामिल होंगी:

मालिनी अवस्थी (लोक गायिका) 
अनूप जलोटा (भजन गायक)
स्वामी रामदेव (योग गुरु)
चंद्रशेखर आजाद 'रावण' (आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष)
प्रमोद कृष्णम (कांग्रेस)
सुधेंद्र भदौरिया (बीएसपी)
स्वतंत्र देव सिंह (बीजेपी यूपी अध्यक्ष)
सिद्धार्थ नाथ सिंह (मंत्री)
अमर तुल्सियान (सह अध्यक्ष फिक्की, यूपी राज्य परिषद)
केशव मौर्या (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
मोहसिन रजा (मंत्री)
असीम वकार (AIMIM)
डॉ. एमएच खान (बीएसपी)
इरफान सोलंकी (सपा)
संजय सिंह (आप सांसद)
संबित पात्रा (बीजेपी प्रवक्ता)
अदिति सिंह (विधायक)
स्वाति सिंह (मंत्री)
जूही सिंह (सपा)
फौजिया राणा (कांग्रेस)
मनोज तिवारी (बीजेपी सांसद)
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (कलाकार)
स्मृति ईरानी (केंद्रीय मंत्री)
नवनीत सहगल (अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना, एमएसएमई, यूपी सरकार) विनायक नाथ (एमडी और संस्थापक बोर्ड सदस्य, यूपी एंजेल नेटवर्क, यूपी सरकार) 
महेश गुप्ता (अध्यक्ष, केंट आरओ)
असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM)
मुनव्वर राणा (शायर)

























End of Article