Indore : इंदौर में तेंदुए का 'तांडव', दिनदहाड़े 5 लोगों पर किया हमला, दहशत में लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2021, 03:40 PM IST

Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेंदुए ने दिनदहाड़े पांच लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। तेंदुए के हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेंदुए ने दिनदहाड़े पांच लोगों पर हमला कर दिया है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। चीते के हमले में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। तेंदुए के हमले के बाद लोगों में दहशत है। इसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह घटना खंडवा रोड इलाके की है। तेंदुए को देखे जाने की सूचना लोगों ने वन विभाग और चिड़ियाघर के अधिकारियों को दी।

अभी पकड़ा नहीं जा सका है तेंदुआ
इसके बाद दोनों विभाग के कर्मचारियों ने चीते को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। चीते को अभी भी पकड़ा नहीं जा सका है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने बुधवार दोपहर बाद न्यू रानीबाग इलाके में चीते को देखे जाने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग एवं चिड़ियाघर की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।  

पकड़ने गई टीम के वाहन पर भी हमला किया
वेटेरिनेरी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया, 'हमने चार मौकों पर तेंदुए को ढूंढ निकाला। यह करीब चार साल का है। वह लगातार भाग रहा है इसलिए हम उस पर ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि इस तेंदुए ने हमारे वाहन पर भी हमला किया।' डॉक्टर ने बताया कि चीते न्यू रानी बाग इलाके में है। यह आबादी वाला इलाका है। इसके सामने एक खेत है जो कि करीब 25 हेक्टेयर का है। हो सकता है कि तेंदुआ इस खेत में खड़ी गेंहू की फसल के बीच छिपा हो।

End of Article