'तेरी टांग पर टांग डालकर चीर दूंगी तेरे घर के सामने' Congress नेता Ayesha Farheen ने टी राजा सिंह को दी धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 11:51 AM IST

T Raja Singh: बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ अब कांग्रेस की महिला नेता आयशा फरहीन ने भी हदें पार कर दी हैं। आयशा ने राजा सिंह के खिलाफ एक वीडियो जारी कर गाली गलौच की है।

Prophet Muhammad Row:  BJP से निलंबित MLA T. Raja Singh को लेकर उठा विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। उनके आपत्तिजनक बयान पर Hyderabad में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस नेता आयशा फरहीन ने जान से मारने की धमकी दी है। कांग्रेस नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राजा सिंह को खुलेआम धमकी देती नज़र आ रही हैं। आयशा फरहीन ने राजा सिंह को वीडियो का दूसरा पार्ट जारी ना करने की चेतावनी दी है।

क्या कहा आयशा ने

वीडियो में आयशा फरहीन कहती हैं, 'मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग डालकर चीर दूंगी तेरे घर के सामने, तेरी जुबान यहां से निकाल दूंगी। पार्ट-टू निकालने का सोचना नहीं जो अब निकालकर। बहुत बड़ी गलती कर दी हमारा दिमाग खराब कर दिया। तू दिखेगा तेरा ऐसा हाल करूंगी कि खुद तेरे घर वाले खुद नहीं पहचान पाएंगे।' आयशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

राशिद खान ने भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले कांग्रेस नेता राशिद खान ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राशिद खान को कथित तौर पर तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है कि अगर राजा सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह (खान) 24 अगस्त को सिंह के निर्वाचन क्षेत्र गोशामहल को जला देंगे। उनके इस बयान की आलोचना हो रही है।

End of Article