क्या हम अपनी गर्दन कटवा दें- गिरफ्तारी से पहले बोले टी राजा सिंह, मुनव्वर फारूकी को बताया 'चिल्लर कॉमेडियन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 05:19 PM IST

टी राजा सिंह पर आरोप है कि पैगंबर मोहम्म पर उन्होंने विवादित टिप्पणी की है। जिसे लेकर हैदराबाद में सांप्रदायिक हिंसा का महौल बना हुआ है।

क्या हम अपनी गर्दन कटवा दें- गिरफ्तारी से पहले बोले टी राजा सिंह, मुनव्वर फारूकी को बताया 'चिल्लर कॉमेडियन'
Photo Credit: Twitter

भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को गुरुवार को फिर से तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पहले टी राजा ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मुनव्वर फारूकी को चिल्लर कॉमेडियन बताया है।

इस वीडियो जारी करते हुए टी राजा सिंह ने कहा- "क्या हम हमारी गर्दन ऐसी ही कटा दें, हम क्षत्रिय हैं। हम सर काट भी सकते हैं और देश धर्म के लिए सर कटा भी सकते हैं।"

गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में टी राजा सिंह ने कहा कि वो रिस्क लेकर ये वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुनव्वर फारूकी के शो उन्होंने पुलिस के सहयोग से कैंसिल करवा दिया था। उसके बाद मुनव्वर फारूकी ने तेलंगाना सीएम के बेटे केटीआर से संपर्क किया और कहा कि वो हैदराबाद में शो करना चाहता था। जिसके बाद उन्होंने उसे आमंत्रित किया और शो करवाया।

टी राजा सिंह ने कहा कि मुझे इस गिरफ्तार भी किया गया। उन्होंने कहा कि एक चिल्लर कॉमेडियन के लिए केटीआर ये काम करते हैं। उन्होंने कहा- "तेलंगाना में पुलिस असदुद्दीन ओवैसी के हाथों की कठपुतली है। AIMIM प्रमुख ओवैसी के समर्थकों को पत्थर फेंकने की पूरी छूट दी गई है... कोई प्राथमिकी नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं"। 

मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद भाजपा से निलंबित होने को लेकर उन्होंने कहा कि वो अपनी अपनी पार्टी को समझाएगें कि वो किसी धर्म को निशाना नहीं बना रहे थे, व्यक्ति पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा- "मैं कानूनी रूप से अदालती लड़ाई लड़ूंगा।"

भाजपा ने उनकी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि राजा सिंह के विचार इस मामले में पार्टी की स्थिति के बिल्कुल विपरीत हैं। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मंगलवार को टी राजा सिंह को जमानत मिल गई थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला