अलीगढ़: बीच सड़क शख्स ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2021, 05:31 PM IST

अलीगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी को एक टैंपो ड्राइवर ने पीट दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही लेकिन टैंपो ड्राइनर ने एक ना सुनी।

Aligarh video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहा है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही लेकिन टैंपो ड्राइवर उसे पीटता रहा। शख्स पुलिसकर्मी के कपड़े भी फाड़ देता है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

End of Article