देश

Gyanesh, it’s done, bro- CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी दिखाए तेवर, देखिए वीडियो

INDIA Bloc Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

Image

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

INDIA Bloc Protest: कांग्रेस आज INDIA गठबंधन के साथियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटचोरी का आरोप लगाते हुए खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विपक्षी मोर्चे का नेतृत्व करते दिखे। राहुल गांधी ने इस दौरान अपने हाथ में एक प्लेकार्ड भी लिए दिखे, जिसमें लिखा था- Gyanesh, It’s Done Bro. Time to Resign!!! मतलब अब हो गया ज्ञानेश भाई, इस्तीफा दे दो।

राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने भी दिखाए तेवर

विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें राहुल गांधी के पीछे-पीछे प्रियंका गांधी भी काफी आक्रमक दिख रही हैं। उनके पीछे तमान विपक्षी सांसद नारे लगाते हुए चल रहे हैं।

संसद से मार्च किया शुरू

विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को संसद परिसर से निर्वाचन सदन की ओर मार्च शुरू किया। विपक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने की मांग कर रहा है। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई नेता और सांसद शामिल हैं।

निर्वाचन सदन की ओर मार्च

विपक्षी दलों के सांसद संसद के मकर द्वार के निकट एकत्र होने के बाद निर्वाचन सदन की ओर रवाना हुए। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग तथा केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना और ज्ञानेश कुमार को हटाया जाना जरूरी है। विपक्षी दलों के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह मार्च निकाला जा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा था कि विपक्ष को उम्मीद है कि मार्च शांतिपूर्ण रहेगा और पुलिस सांसदों को रोकने की कोशिश नहीं करेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article