देश

Navratri में CM योगी का 'कन्या पूजन': चरण धो किया टीका, बोले- मां की कृपा हम पर बनी रहे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 09:56 AM IST

यूपी सीएम ने कन्या पूजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा- यह मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए वर्ष में दो बार और मातृ शक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने के लिए लोग इन आयोजनों से जुड़ते हैं। मैं प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (तीन अक्टूबर, 2022) को कन्या पूजन किया। नवमी पर सुबह सीएम ने विधि-विधान से नौ दुर्गा स्वरूपा नौ कुंवारी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया। उनके पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और फिर दक्षिणा और उपहार दिए।

पूजन के बाद इन कन्याओं समेत सौ से अधिक कन्याओं और छोटे बालकों को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। सीएम ने इस दौरान उनका आशीर्वाद भी लिया और परंपरानुसार बटुक पूजन भी किया।

साक्षात सीएम के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी काफी खुश नजर आए। पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम योगी बच्चों से लगातार संवाद और ठिठोली भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में भोजन प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।

पूजन के बाद मीडिया से वह बोले- यह मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए वर्ष में दो बार और मातृ शक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने के लिए लोग इन आयोजनों से जुड़ते हैं। मैं प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम ने इससे पहले सोमवार को गोरखपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान महाष्टमी पर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और प्रदेश-देशवासियों की भलाई, शांति और समृद्धि की कामना की।

समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम से यहां मौजूद सीएम ने देवी भगवती के आठवें रूप माता महागौरी की पूजा की और शाम को गोरखनाथ मंदिर के पहले तल पर दुर्गा मंदिर में माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की। पूजा के बाद आरती की गई और भक्तों में प्रसाद बांटा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित