देश

यह कैसी सजा? 5वीं क्लास का बच्चा न सुना पाया दो का पहाड़ा तो आपा खो बैठे मास्टर साहब, हाथ पर चला दी ड्रिलिंग मशीन!

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2022, 02:43 PM IST

विवान ने घटना के बारे में बताते हुए अखबार को बताया कि टीचर ने उससे दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा था, पर वह सुना नहीं पाया। अनुज सर इसी बात पर बुरी तरह नाराज हो गए और उन्होंने मेरे बाएं हाथ पर ड्रिलिंग मशीन चला दी थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

स्कूल में बच्चे जब होम वर्क नहीं करते हैं या बताया गया काम पूरा नहीं कर पाते हैं, तब कई बार उसने सजा मिलती है। हालांकि, कई बार यह सबक सिखाने का तरीका दोनों (टीचर और स्टूडेंट) के लिए ही महंगा साबित पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें आरोप है कि मैथ्स की टेबल (पहाड़ा) न सुनाने पर शिक्षक ने पांचवीं क्लास के बच्चे की हथेली पर ड्रिलिंग मशीन चला दी।

यह मामला यूपी की राजधानी लखनऊ के पास कानपुर का है। अंग्रेजी अखबार दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, शहर के प्रेम नगर के बेसिक प्राइमरी मॉडल स्कूल में इस हैरान करने वाले केस में शिक्षक ने जब ड्रिलिंग मशीन हाथ पर चलाई थी, तब स्टूडेंट के हाथ पर कट भी लगा था। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि सहपाठी की सूझबूझ के चलते वह गहरी चोट खाने से बच गया।

विवान ने घटना के बारे में बताते हुए अखबार को बताया कि टीचर ने उससे दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा था, पर वह सुना नहीं पाया। अनुज सर इसी बात पर बुरी तरह नाराज हो गए और उन्होंने मेरे बाएं हाथ पर ड्रिलिंग मशीन चला दी। मेरे दोस्त कृष्णा भी इस दौरान मेरे साथ था, जिसने इस दौरान प्लग हटा दिया, पर तब तक मेरे हाथ पर कट लगा चुका था।

मामले की जानकारी रखने वाले स्थानीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में आगे कहा गया कि घटना तब हुई जब नौ साल का विवान स्कूल की लाइब्रेरी के पास से गुजर रहा था। अनुज पांडे उस वक्त रिपेयरिंग का कुछ काम करा रहे थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article