Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमनगर स्थित उच्च प्राथमिक मॉडल विद्यालय में अनुदेशक ने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। आरोप है कि यहां कक्षा पांच के छात्र द्वारा दो का पहाड़ा यानी टू की टेबल न सुना पाने पर उसके हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी गई। इसका खुलासा होने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। वहीं, पीड़ित छात्र के इलाज का खर्च संस्था उठाएगी।
जानकारी के अनुसार सीसामऊ के रहने वाले शिवकुमार का पुत्र विवान प्रेमनगर स्थित उच्च प्राथमिक मॉडल विद्यालय में पढ़ता है। यूनिसेफ की तरफ से चयनित आईबीटी संस्था कानपुर के चार परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चे को हुनरमंद बनाने के लिए इलेक्ट्रीशियन आदि का तकनीकी प्रशिक्षण देती है।
