देश

यूपीः DM का फर्जी टि्वटर अकाउंट बना शेयर कीं पत्रकार की आपत्तिजनक तस्वीर, रिपोर्ट दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 12:47 PM IST

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बयान जारी कर बताया कि 23 सितंबर को जन सुनवाई के दौरान यह मामला संज्ञान में आया था। बयान में कहा गया है कि फर्जी ट्विटर अकाउंट पहले ‘डीएम आर्यका अखौरी’ और वर्तमान में ‘फैन ऑफ आर्यका आखौरी’ के नाम से संचालित किया जा रहा है। इस ट्विटर हैंडल पर भ्रामक सूचनाएं दी जा रही हैं।

Image

तस्वीर का प्रयोग सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL

उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर एक महिला पत्रकार की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई। यह मामला फोटो में छेड़छाड़ कर उसे साझा करने से जुड़ा हुआ है, जिसकी जानकारी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इस फोटो में महिला पत्रकार और एक संत आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए। मामले की जानकारी पर महिला पत्रकार ने शिकायत दी, जिसके बाद सेक्टर 24 पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई।

इस बीच, अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिला पत्रकार ने थाना सेक्टर 24 में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि डीके खान नामक एक शख्स ने इस ट्विटर हैंडल से 16 सितंबर को महिला पत्रकार की एक अश्लील फोटो शेयर की। इसी हैंडल से कई बार साधु-संतों और पत्रकारों के लिए विवादित ट्वीट किए गए थे। द्विवेदी ने आगे कहा- अब आरोपी ने गाजीपुर की डीएम के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बयान जारी कर बताया कि 23 सितंबर को जन सुनवाई के दौरान यह मामला संज्ञान में आया था। बयान में कहा गया है कि फर्जी ट्विटर अकाउंट पहले ‘डीएम आर्यका अखौरी’ और वर्तमान में ‘फैन ऑफ आर्यका आखौरी’ के नाम से संचालित किया जा रहा है। इस ट्विटर हैंडल पर भ्रामक सूचनाएं दी जा रही हैं। बयान में कहा गया है कि अखौरी का ट्विटर पर सिर्फ एक आधिकारिक अकाउंट है, इसके अलावा कोई दूसरा टि्वटर अकाउंट नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article