देश

Jyotiraditya Scindia Viral Video:केंद्रीय मंत्री सिंधिया खेलेने लगे गिल्ली-डंडा, वीडियो शेयर कर पूछा - आप सब से उड़ी या नहीं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 04:38 PM IST

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके एक हाथ में डंडा और गिल्ली दिखाई दे रही है। आसपास भी कई लोग हैं। वो दो बार ट्राई करते हैं, लेकिन एक बार भी गिल्ली नहीं उड़ा पाते हैं।

Image

गिल्ली-डंडा खेलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

Photo : Twitter

jyotiraditya scindia shared video Hindi: केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, इस बार वो गिल्ली-डंडा खेलते हुए दिखे हैं। इसका वीडियो भी सिंधिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मौजूद थे। इस दौरान वह लोगों के साथ गिल्ली-डंडा खेलते हुए नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिकेट तो बहुत खेला, आज गिल्ली- डंडा खेलने में मजा बहुत आया। आप सभी भी ट्राई करके बताइए, आप सब से गिल्ली उड़ी या नहीं...?'

केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके एक हाथ में डंडा और गिल्ली दिखाई दे रही है। आसपास भी कई लोग हैं। इसके बाद सिंधिया गिल्ली पर निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लोगों से पूछते भी हैं कि निशाना कैसे लगाना है, लोग बताते भी हैं। हालांकि, पहली बार में गिल्ली नहीं उड़ती है। इसके बाद वह दोबारा ट्राई करते हैं, लेकिन इस बार भी वे सफल नहीं होते। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

देखें वीडियो -

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article