देश

क्या उद्धव और राज ठाकरे आएंगे साथ? संजय राउत ने गठबंधन को लेकर कह दी ये बात

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 'मराठी लोगों की खातिर' राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के साथ गठबंधन को लेकर सकारात्मक है। संजय राउत ने कहा, "मराठी लोगों की खातिर राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बारे में उद्धवजी का रुख ‘मनसे’ और ‘दिल से’ है।"

Image

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT @RajThackeray)

Photo : Twitter

Shiv Sena (UBT)-MNS Alliance: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 'मराठी लोगों की खातिर' राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ गठबंधन को लेकर सकारात्मक है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने पिछले महीने एक साथ आने की अटकलों को हवा दी थी।

लगभग दो दशक पहले कड़वाहट के साथ अलग होने के बाद उनके बयानों से संकेत मिलता है कि वे "तुच्छ मुद्दों" को नजरअंदाज कर सकते हैं और "मराठी मानुस" (मराठी भाषी लोगों) के व्यापक हित में हाथ मिला सकते हैं।

संजय राउत ने क्या कुछ कहा

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (UBT) का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन के प्रति सकारात्मक रुख है। संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मराठी लोगों की खातिर राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बारे में उद्धवजी का रुख ‘मनसे’ और ‘दिल से’ है।"

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं। इनमें मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे के नगर निगम शामिल हैं। इससे पहले, वरिष्ठ मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज ठाकरे शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब कोई ठोस प्रस्ताव सामने रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, "अगर शिवसेना (UBT) को लगता है कि मनसे के साथ गठबंधन संभव है तो उन्हें एक ठोस प्रस्ताव के साथ आगे आना चाहिए। राज ठाकरे इस पर फैसला लेंगे।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article