बॉक्स ऑफिस

Batwara 1947 Box office: निकल गई Sunny Deol की हेकड़ी, कमाई देख आगबबूला हुए आमिर खान

Batwara 1947 Box office: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के लगातार गिरते कलेक्शन को देखने के बाद निर्माताओं ने भी अपना सिर पकड़ लिया है। यहां देखिए 6 दिनों की कमाई।

Image

बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है 'बंटवारा 1947' (Pic Credit: Instagram)

Batwara 1947 Box office: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 6 दिन हो गए हैं। पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी कमाई के मामले में स्ट्रगल ही कर रही है। फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई में अब तक कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी बनी हुई है। आइए देखें छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Box office: 100 करोड़ी होते ही धड़ाम से गिरी इमरान हाशमी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

छठे दिन 'बंटवारा 1947' की कमाई ने किया निराश

Sacnilk के अनुसार 'बंटवारा 1947' ने छठे दिन भारत में करीब 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को 6,475 शोज मिले थे। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब तक करीब 38.17 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। विदेशों में भी फिल्म ने छठे दिन लगभग 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह 'बंटवारा 1947' का अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 45.42 करोड़ रुपये हो चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!)

पहले पांच दिनों में ऐसा रहा कलेक्शन

फिल्म ने 14 अगस्त को ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई करीब 7.25 करोड़ रुपये रही। हालांकि सोमवार से इसकी कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद छठे दिन यह आंकड़ा और गिरकर 1.40 करोड़ रुपये रह गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article