देश

रनवे पर विमान ले जाने के बावजूद पायलट ने नहीं भरी उड़ान, 'बे' पर ले गया वापस; इंजीनियरों ने की जांच

Indigo Technical Snag: दिल्ली हवाई अड्डे से मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को लगभग तीन घंटे की देरी हुई। दरअसल, टेकऑफ से पहले पायलट को विमान में एक तकनीकी खामी नजर आई, जिसके बाद विमान बे पर लौटा।

Image

इंडिगो (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Indigo Technical Snag: दिल्ली हवाई अड्डे से गुरुवार को मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को लगभग तीन घंटे देरी की देरी हुई। पायलट जब विमान को रनवे पर लेकर गए तो उन्हें एयरबस ए320 विमान में एक तकनीकी खामी नजर आई, जिसके बाद विमान को मरम्मत के लिए 'बे' में ले जाने का फैसला किया गया। विमान में सवार एक यात्री ने यह जानकारी दी।

कब रवाना हुआ विमान?

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार 24 डॉट कॉम' के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5.30 बजे उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या 6ई-6456, एक नए विमान के साथ रात 8.28 बजे अपनी मंज़िल के लिए रवाना हुई।

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान में पहले ही करीब 20 मिनट का विलंब हो चुका था और जब विमान उड़ान भरने के लिए चलने लगा, तो आठ-10 मिनट तक धीरे-धीरे चलने के बाद वह रुक गया और वापस 'बे' पर लौट आया।

इंजीनियरों ने की विमान की जांच

एक यात्री ने कहा, ''हम दिल्ली से मंगलुरु जा रहे थे। उड़ान शाम साढ़े पांच बजे की थी और बताया गया कि इसमें 20 मिनट की देरी है। फिर शाम पांच बजकर 50 मिनट के बाद विमान को आगे बढ़ाया गया, लेकिन 8-10 मिनट तक धीरे-धीरे चलने के बाद वह रुक गया।''

उन्होंने कहा कि पांच मिनट बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान वापस 'बे' में लौट रहा है। सूत्र ने कहा, ''बे पर उन्होंने दरवाज़ा खोला, कुछ इंजीनियर आए और पांच-10 मिनट तक विमान की जांच की। फिर चालक ने हमें विमान से उतरने के लिए कहा और बताया कि वे हमारे लिए दूसरे विमान का इंतज़ाम कर रहे हैं।''

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''20 अगस्त 2026 को दिल्ली से मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई6456 के चलने के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पायलट विमान को वापस बे पर ले आए और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article