देश

फिरंगी महिला के मर्डर का मामलाः भौंकने लगा था कुत्ता, आपा खो भारतीय मूल के शख्स ने मालकिन को उतार दिया मौत के घाट

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2022, 02:01 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने चार नवंबर को बताया था कि समुद्र तट पर ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने वाले सिंह की गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम घोषित किया गया है।

Image

ऑस्ट्रेलियाई महिला त्योह कोर्डिंगले घटना के वक्त अपना कुत्ता टहलाने निकली थी। (File: Toyah Cordingley/fb)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड शहर में महिला के मर्डर के मामले में भारतीय मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राजविंदर सिंह नाम के इसी शख्स ने साल 2018 में महिला को मौत के घाट उतार दिया था। शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को उसे अरेस्ट करने पर अफसरों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वारदात के बाद घटना के बाद वह ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का ईनाम था।

मामले की जांच करने वालों का कहना है कि आरोपी ने 24 साल की लड़की कत्ल इसलिए किया, क्योंकि उसका कुत्ता भौंकने (आरोपी पर) लगा था। वह अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद समुद्र तट पर गाया था। जांच-पड़ताल के दौरान उसने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह उस दौरान अपने साथ फल और किचन नाइफ (चौके में इस्तेमाल होने वाला चाकू) लेकर गया था।

38 बरस के आरोपी सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ भी जारी किया था। बाद में पटियाला हाउस कोर्ट ने उसके खिलाफ 21 नवंबर, 2022 को प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया था।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने सुबह करीब छह बजे जीटी करनाल रोड से पकड़ा। उनके मुताबिक, आरोपी को आगे के एक्शन के लिए अदालत में हाजिर किया जाएगा।

दरअसल, अक्टूबर 2018 में त्योह कोर्डिंगले (24) अपने कुत्ते को क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर टहलाने निकली थी, जब उनकी हत्या कर दी गई। सिंह इनिसफेल में बतौर नर्स काम करता था। कोर्डिंगले की हत्या करने के दो दिन बाद ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!