देश

Top News Today, 23 May 2023: ऑस्ट्रेलिया में मोदी-मोदी की गूंज, वोटर लिस्ट से जुड़ेगा जन्म और मृत्यु का आंकड़ा; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2023, 06:17 PM IST

Top News Today, 23 May 2023: सरकार जन्म और मृत्यु से जुड़े आंकड़ों को मतदाता सूची और समग्र विकास प्रक्रिया से जोड़ने के लिए संसद में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी सोमवार रात हरियाणा के अंबाला से ट्रक पर सवार हुए। वह दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे।

Image

आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 23 May 2023: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रवासी भारतीयों के साथ एक कार्यक्रम में पीएम मोदी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज दिखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें बॉस तक बता दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक सड़क का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर लिटिल इंडिया कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने साफ कर दिया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले पर लाए गए केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस आप को सपोर्ट नहीं करेगी। कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार दोपहर एक बार फिर बुरी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क में एक चीता शावक की मौत हो गई है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अल्बानीज ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज द बॉस।' उनके ऐसा कहते ही स्टेडियम में मौजूद भारतीयों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनका उत्साह एवं जोश कई गुना बढ़ गया। हर कोने से मोदी-मोदी की गूंज से स्टेडियम का हर कोना थर्रा उठा। खुद पीएम मोदी भी अपनी इस तारीफ से गदगद हो उठे।

Delhi ordinance Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने साफ कर दिया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले पर लाए गए केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस आप को सपोर्ट नहीं करेगी। कांग्रेस इस मामले पर क्यों सपोर्ट नहीं करेगी, इसके भी उन्होंने कई कारण गिना दिए हैं। माकन ने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा करती है तो वो नेहरू-अंबेडकर के निर्णयों के खिलाफ जाने जैसा होगा।

Birth and Death Data Link With Electoral Rolls: केंद्र सरकार मतदाता सूची और अन्य डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में जन्म और मृत्यु के आंकड़े जोड़ने पर विचार कर रही है। इस बात के संकेत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिए हैं। उन्होंने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार जन्म और मृत्यु से जुड़े आंकड़ों को मतदाता सूची और समग्र विकास प्रक्रिया से जोड़ने के लिए संसद में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने एक और कदम से सबको चौंका दिया। राहुल ने सोमवार रात को हरियाणा के अंबाला में ट्रक की सवारी की। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से उनकी समस्याओं को लेकर भी बात की। राहुल के इस कदम के चलते उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल का ये वीडियो शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की है।

Vande Bharat Express: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब उत्तराखंड को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। 25 मई को इस प्रदेश को सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात मिलेगी। खुद सीएम धामी ने इसकी जानकारी दी है। इस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 16 पहुंच जाएगी।

Bareilly: बरेली में एक लड़की ने जो काम किया है उसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं। शादी से भाग रहे दूल्हे को कई किलोमीटर तक पीछा कर लड़की पकड़ लाई और फिर सात फेरे ले लिए। इस घटना के बाद से लड़की की हर तरफ तारीफ हो रही है।

INS Mormugao: भारतीय नौसेना की ताकत में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके समुद्री बेड़े में पहले से मौजूद विध्वंसक युद्धपोतों ने चीन और पाकिस्तान की बेचैनी तो पहले से बढ़ा दी है, अब स्वदेशी युद्धपोत INS Mormugao के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि से इन दोनों दुश्मन देशों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, INS Mormugao से 'सी-स्कीमिंग सुपरसोनिक टारगेट' को सफलतापूर्वक भेद दिया। इस उपलब्धि के बाद नौसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है।

Cheetah Death in Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार दोपहर एक बार फिर बुरी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क ( Kuno National Park) में एक चीता शावक (Cheetah Cub Death) की मौत हो गई है, कहा जा रहा है कि ये यह शावक बीमारी की हालत में था और इसकी जानकारी जब निगरानी दल को हुई तो उसे इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शावक ने दम तोड़ द‍िया, इस घटना से लोगों को दुख है।

यदि आप अपने बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये के नोट (2000 Note) जमा करने की सोच रहे हैं, तो आपको सर्विस चार्ज (Service Charge) देना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ किया है कि नोटों का एक्सचेंज (2000 Note Exchange) मुफ्त होगा। हालांकि, बैंक खातों में इन नोटों की डिपॉजिट सामान्य नियमों और चार्जेस के आधार पर हो सकती है। वैसे तो अधिकतर बैंक ग्राहकों के एक महीने में एक लिमिट से अधिक नकद लेनदेन (डिपॉजिट करना या पैसा निकलना दोनों) के लिए सर्विस चार्ज लेते हैं, मगर अभी ये स्पष्ट नहीं 2000 रु के नोट जमा करने पर भी इन नियमों के हिसाब से सर्विस चार्ज लिया जाएगा या नहीं। फिलहाल प्रमुख 4 बैंक एक लिमिट से अधिक कैश लेन-देन करने पर कितना सर्विस चार्ज लेते हैं, यहां आपको उसकी जानकारी मिलेगी।

End of Article