देश

Bareilly: शादी से भाग रहा था दूल्हा, 20 KM तक पीछा कर दुल्हन ने लिया पकड़, खींच लाई मंदिर और फिर...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 23, 2023, 04:43 PM IST

Bareilly: बरेली की रहने वाली लड़की का बदायूं जिले के रहने वाले एक युवक के साथ पिछले ढाई साल से प्रेम संबंध था। दोनों के अक्सर मिलते रहते थे। इसी बीच लड़की के घर वालों को इस संबंध की भनक लग गई। जिसके बाद लड़की ने लड़के पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Image

बरेली में दुल्हन ने शादी से भाग रहे दूल्हे को कई किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तरप्रदेश के बरेली की है घटना
  • शादी से बचने के लिए भागा था लड़का
  • लेकिन लड़की की चालकी से पकड़ा गया

Bareilly: बरेली में एक लड़की ने जो काम किया है उसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं। शादी से भाग रहे दूल्हे को कई किलोमीटर तक पीछा कर लड़की पकड़ लाई और फिर सात फेरे ले लिए। इस घटना के बाद से लड़की की हर तरफ तारीफ हो रही है।

दोनों के बीच था प्रेम प्रसंग

दरअसल दुल्हन बरेली की रहने वाली थी। उसका बदायूं जिले के रहने वाले एक युवक के साथ पिछले ढाई साल से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। इसी बीच लड़की के घर वालों को इस संबंध की भनक लग गई। जिसके बाद लड़की ने लड़के पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। काफी कोशिशों के बाद शादी की तारीख तय हो गई। तय हुआ कि बरेली के भूतेश्वर नाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई जाएगी।

मंदिर में सज गया मंडप

तय तारीख पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मंदिर पहुंच गए। शादी की तैयारियां चल रही थीं, मंडप तैयार था। दूल्हा-दुल्हन बैठे थे कि तभी अचानक से दूल्हा बहाना बनाकर वहां से खिसक लिया। दुल्हे ने कहा कि वो अपनी मां को लाने जा रहा है। लड़के के जाने के बाद जब काफी समय निकल गया तब लड़की को शंका हो गई, उसने तुरंत लड़के का पीछा करना शुरू कर दिया।

बस से खींच कर उतार लाई दूल्हा

लड़की, अपने प्रेमी से लगातार फोन पर बात कर रही थी। जिससे उसे लोकेशन का पता चलते रहा। करीब 20 किलोमीटर तक आगे जाने का बाद उसे उस बस का पता चल गया, जिससे लड़का भाग रहा था। लड़की ने बस को रुकवाया और लड़के को जबरदस्ती बस से उतार लाई। दोनों के बीच बहस हुई, लड़का कहने लगा, अभी जाने दो बाद में शादी कर लेंगे। लड़की नहीं मानी और वहीं भभोरा बाजार के पास थाने में मौजूद मंदिर में लड़की ने लड़के के साथ सात फेरे ले लिए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article