देश

Kuno Cub Death: कूनो से फिर आई बुरी खबर! मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 23, 2023, 05:49 PM IST

Cheetah Cub Death in KNP: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीते के शावक की मौत हो गई, उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।

Image

कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीते के शावक की मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. एक नन्हे शावक की इलाज के दौरान मौत
  2. 29 मार्च को जन्मे चार चीता शावकों में एक था शावक
  3. नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने दिया था चार शावकों को जन्म

Cheetah Death in Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार दोपहर एक बार फिर बुरी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क ( Kuno National Park) में एक चीता शावक (Cheetah Cub Death) की मौत हो गई है, कहा जा रहा है कि ये यह शावक बीमारी की हालत में था और इसकी जानकारी जब निगरानी दल को हुई तो उसे इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शावक ने दम तोड़ द‍िया, इस घटना से लोगों को दुख है।

ये भी पढ़ें-

सीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने शावक की मौत की पुष्टि की है, ध्यान रहे कि,बताते हैं कि नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने बीते 24 मार्च को पार्क में चार शावकों को जन्म दिया था। कूनो पार्क प्रबंधन इन शावकों के नामकरण के ल‍िए लोगों से नाम मांग रहा था इसी बीच शावक की मौत हुई है।

कुल 4 चीतों की मौत हो चुकी है

इस घटना से पहले ही मादा चीता साशा की मौत हुई थी वहीं इसके बाद चीता उदय और दक्षा की मौत हो गई थी यानी इस शावक की मौत से पहले तीन और चीतों की मौत हो चुकी है वहीं इस शावक की मौत के बाद कुल 4 चीतों की मौत हो चुकी है

20 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे

ध्यान रहे कि कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल यानी साल 2022 में पहली खेप में नामीबिया से आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था जिन्हें 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था, वहीं इसके बाद इस साल यानी फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे, अब 20 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं।

ये भी पढ़ें-

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

इस शावक की मौत से पहले मई में ही कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों की मौत को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार को राजनीति से ऊपर उठ कर सोचना चहिए। कूनो नेशनल पार्क में तीन चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा दो महीने से भी कम समय में तीन चीतों की मौतें गंभीर चिंता का विषय है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को राजनीति से ऊपर उठ कर सोचना चहिए।

चीतों को राजस्थान स्थानांतरित करने पर विचार

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चीतों को राजस्थान स्थानांतरित करने पर विचार करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान में उपयुक्त जगह की तलाश क्यों नहीं करते? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि राजस्थान में विपक्षी पार्टी का शासन है, इसका मतलब यह नहीं है, आप इस पर विचार नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट और लेखों से ऐसा प्रतीत होता है कि इतनी बड़ी संख्या में चीतों के लिए केएनपी पर्याप्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार चीतों को अन्य अभयारण्यों में स्थानांतरित करने पर विचार कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेषज्ञों की राय और मीडिया में लेख हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि कूनो इतने सारे चीतों के लिए पर्याप्त नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article