बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान इन दिनों छाई हुई हैं। अरिश्फा के गेम प्ले को लेकर पसंद कर रहे हैं। 23 साल की अरिश्फा ने बड़े-बड़े लोगों को धूल चटा दी है। इस बीच अरिश्फा खान ने वीकेंड का वार पर बड़ा खुलासा किया है। अरिश्फा ने सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अरिश्फा खान ने ऐसा क्या कह दिया...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana के 1700 करोड़ पार करते ही PM Narendra Modi ने दिया बड़ा बयान)
अरिश्फा खान ने किया खुलासा
वैसे तो बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हसीनाएं सलमान खान पर अपनी जान छिड़कती है लेकिन अब अरिश्फा खान ने भी सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया है। वीकेंड का पार पर अरिश्फा खान ने कहा कि सलमान खान उनके बचपन के क्रश है। वो उस वक्त सलमान से शादी करना चाहती थीं। अरिश्फा की ये बातें सुनकर सलमान खान भी शर्मा गए। अरिश्फा ने सलमान खान से कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि वो जरूर उनके साथ आगे काम करेंगे। सोशल मीडिया पर सलमान खान और अरिश्फा खान के बारे में लोग जमकर बातें कर रहे हैं।
छाई रहती हैं अरिश्फा खान
अरिश्फा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अरिश्फा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। टिक टॉक के जमाने में अरिश्फा ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद वो इंस्टा पर भी छा गई। अरिश्फा खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर अरिश्फा खान को 30 मिलियन से ज्यादा लोग फॉल करते हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अरिश्फा बिग बॉस 20 जीत पाती है या नहीं...
