Top News Today, 15 May 2023: कर्नाटक जीत के बाद अब कांग्रेस की नजर एमपी पर है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। म.प्र कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी निशाना साधा है। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मानहानि के केस में फंसते दिख रहे हैं। पंजाब की संगरूर कोर्ट ने खड़गे को समन भेजा है। उधर आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें
Madhya Pradesh Elections 2023: दक्षिण भारत के कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस न सिर्फ उत्साहित है बल्कि फुल-ऑन एक्शन में भी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब उसके निगाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश पर है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार है।
Karnataka Latest News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा...पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार? इस सवाल के जवाब का इंतजार दक्षिण भारतीय सूबे से लेकर दिल्ली तक से किया जा रहा है। सोमवार (15 मई, 2023) को कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्दारमैया के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की अटकल है, जबकि शिवकुमार ने साफ किया कि उन्हें दिल्ली से अब तक (खबर लिखे जाने तक) कोई फोन नहीं आया है। वैसे, सीएम चेहरा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ही तय करेंगे, क्योंकि पार्टी विधायकों ने मुख्यमंत्री पद पर फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया है।
Sangrur court summons Congress chief Mallikarjun Kharge: कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को लंबे समय बाद राहत मिली थी। हालांकि, अब पार्टी के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। मामला कर्नाटक चुनाव से ही जुड़ा है। दरअसल, बजरंग दल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पंजाब की संगरूर कोर्ट ने खड़गे को समन भेजा है।
बिहार के डिप्टी-सीएम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने हनुमान जी का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि भगवान बजरंगबली नाराज हो गए हैं। अब आगे देखिए...दंगा और मतभेद की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएंगे...उनकी गदा सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं रहेगी
समीर वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व अधिकारी, जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर खूब सुर्खियां बटोरी थी, दिन रात खबरों में छाए थे, लेकिन अब जो कहानी निकलकर सामने आ रही है, उससे समीन वानखेड़े की असलियत सामने आती जा रही है। दरअसल आर्यन खान का केस, शाहरुख खान से 25 करोड़ वसूलने के लिए था। इसमें समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है और छापे भी मार चुकी है।
यूपी का माफिया डॉन अतीक अहमद मारा जा चुका है, उसका साम्राज्य खत्म हो चुका है। अब लोगों से जब उसका खौफ खत्म हुआ है तो उसकी बदमाशी की कहानी सबके सामने आ चुकी है। प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक कई जमीन कब्जाने में अतीक अहमद का नाम सामने आ चुका है। हत्या, अपहरण से लेकर मारपीट तक के तो पता नहीं कितने मामले हैं, कुछ सामने आए हैं और शायद कुछ आज भी सामने नहीं आए हैं।
Electricity Rates Increased in Punjab: बढ़ती गर्मी के बीच पंजाब को लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पावरकॉम ने पंजाब में बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
Varanasi Kolkata Greenfield Expressway : एक्सप्रेसवे के निर्माण ने देश में दूरियों को घटा दिया है। इसके जरिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय की जाने लगी है। एक्सप्रेसवे के बढ़ते संजाल ने सड़क मार्ग से यात्रा की सहूलियतों को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में देश में एक बड़े एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे सड़क मार्ग से दिल्ली से कोलकाता जाने में लगने वाले समय में करीब 7 घंटे की बचत करेगा।
Unique ID Code For Economic Offenders Soon: मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाले व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है।
