देश

Top News Today, 10 June 2023: सरकार से जो हुई है बात, उसे हमे...पहलवानों की पंचायत में बोले बजरंग पूनिया, पढ़ें- दोपहर तक की बड़ी खबरें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 01:00 PM IST

Top News Today, 10 June 2023: इस बीच, शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कोल्हापुर समेत महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हालिया सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर शनिवार को चिंता जताई। उन्होंने मुंबई में कहा कि ये लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं हैं, जबकि राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के मामले अतीत में कभी नहीं हुए।

Image

Top News Today, 10 June 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Top News Today, 10 June 2023: पहलवानों के प्रदर्शन के बीच रेसलर बजरंग पूनिया ने हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को हुई पंचायत के दौरान कहा है कि हमारी जो कुछ बात भी सरकार के साथ हुई है, उसे हम समर्थन देने वाले लोगों के साथ साझा करेंगे।

कांग्रेस के सीनियर नेता पी.चिदंबरम ने कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सांसदों का जवाबी पत्र लिखना असहिष्णुता का एक और उदाहरण है। दरअसल, दुर्घटना के बाद खड़गे ने पीएम को चिट्ठी लिखकर असल कारणों का पता लगाने के लिए इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की मांग की थी। साथ ही कहा था कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच से ‘‘तकनीकी, संस्थागत और राजनीतिक विफलताओं’’ की जवाबदेही तय नहीं हो सकती है।

इस बीच, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आईएमए ग्रैजुएट्स से ‘पासिंग आउट परेड’ में कहा कि वे युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कौशल को अपडेट करते रहें।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आगामी शैक्षणिक वर्ष से पीएचडी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। ऐसा पहली बार होगा कि विश्वविद्यालय छात्रों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बजाय एक साझा परीक्षा के माध्यम से पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला देगा। पढ़ें, दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:

औरंगजेब-गोडसे विवाद पर सियासी संग्रामः JDU नेता का तंज- वीरप्पन, दाउद और माल्या भी देश के बेटे, हैं BJP के प्यारे

औरंगजेब (कथित तौर पर क्रूर और कट्टर शासक) और गोडसे (महात्मा गांधी के हत्यारे) को लेकर पनपे विवाद के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने कहा है कि जब गोडसे भारत मां के बेटे हो सकते हैं, तब चंबल के...पढ़ें, पूरी खबर।

गुजरात ATS ने नाकाम की ISIS की साजिश, पोरबंदर से महिला समेत चार गिरफ्तार

गुजरात पुलिस और ATS को बड़ी सफलता मिली है। दोनों की एक संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन ISIS का भंडाफोड़ किया है। ATS ने पोरबंदर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों को...पढ़ें, पूरी खबर।

ओवैसी के MLA ने बीच रोड पर बनवा दिया टीपू सुल्तान का 'स्मारक', बुलडोजर एक्शन से तोड़ा गया

महाराष्ट्र में औरंगजेब और टीपू सुल्तान पर सियासी विवाद और तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई से लगभग 320 किमी दूर धुले शहर में टीपू पर बना एक अवैध स्मारक तोड़ दिया गया है। बीच रोड (वडजई रोड चौफुली) पर इस चबूतरे का निर्माण असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन...पढ़ें, पूरी खबर।

7th Pay Commission: जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 2 बड़े तोहफे, बढ़ जाएगी इतनी सैलरी

जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान 1 जुलाई से किया जा सकता है। हालांकि, DA बढ़ोतरी को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार पहली बार चालू...पढ़ें, पूरी खबर।

हरियाणा में BJP-JJP के बीच मतभेद! बोले डिप्टी CM चौटाला- मुझे नहीं लगता कि किसी ने किसी पर एहसान किया

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के मतभेदों के संकेत मिले हैं, जिन पर सूबे के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि किसी ने किसी पर कोई एहसान किया है। पत्रकारों से शनिवार (10 जून, 2023) को वह बोले, "बीजेपी और जेजेपी का...पढ़ें, पूरी खबर।

कर्नाटक में हार के बाद सुपर अलर्ट मोड में BJP: मैराथन मीट में हुआ मंथन, चुनावों से पहले हो सकते हैं बड़े फेरबदल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुपर अलर्ट मोड हैं। आने वाले इलेक्शंस (इस साल के विस और अगले साल लोकसभा) को ध्यान में रखते हुए पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पीछे की गलतियों से...पढ़ें, पूरी खबर।

अगले 24 घंटों में असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, इन राज्यों में खतरा बढ़ा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकरअलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों में अपना असर दिखाएगा और यह उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण...पढ़ें, पूरी खबर।

टूटने वाला है BJP-शिवसेना गठबंधन! CM शिंदे के बेटे ने की इस्तीफे के पेशकश

महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां फिर से सियासी खेल शुरू हो गया है। इस बार शिवसेना और भाजपा गठबंधन में दरार के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के बेटे व लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने भाजपा के कुछ नेताओं पर...पढ़ें, पूरी खबर।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें