देश

Raihan Vadra Super Exclusive: TIMES NOW नवभारत से बोले- विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया

Raihan Vadra Super Exclusive: Times Now नवभारत से फोटो प्रदर्शनी विवाद पर बात करते हुए प्रियंका गांघी के बेटे रेहान वाड्रा ने कहा कि उन फोटो को हटाने के लिए कहा गया, जो हालिया विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी थी।

Image

Times Now नवभारत पर रेहान वाड्रा एक्सक्लूसिव

Raihan Vadra Super Exclusive: Times Now नवभारत से फोटो प्रदर्शनी विवाद पर एक्सक्लूसिव बात करते हुए प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शनी शुरू होनी थी, उससे पहले फोन आया और कहा गया कि उन्हें फोटो हटानी होगी। रेहान ने कहा कि उन्हें बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बताया गया कि अगर तस्वीरें शाम चार बजे तक नहीं हटाई गईं, तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी।

रेहान वाड्रा से बातचीत का पूरा वीडियो यहां देखिए

बीकानेर हाउस के एडमिनिस्ट्रेशन पर क्या-क्या आरोप लगाए रेहान ने

Times Now नवभारत से फोन पर बात करते हुए रेहान वाड्रा ने कहा, "मेरा जो शो है, वो कल शुरू हुआ था, परसो मुझे बीकानेर हाउस से फोन आया कि जो फोटोज मैंने लगाए थे, उनमें से कई पर उन्हें आपत्ति थी, तो मैंने उनसे कहा कि आप लिखित में दे दें, कि किस इमेज में क्या समस्या है, फिर हम बात कर सकते हैं, अगर हटाया जाए तो हम क्या कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ठीक है, वो फिर से कॉल करेंगे।"

पहले फोटोज को अच्छा कहा फिर हटावाने का आदेश दिया- रेहान वाड्रा

रेहान ने आगे कहा, "अगले दिन 11-12 बजे तक कुछ नहीं बोला, उनकी टीम 11 बजे आकर फोटो देखी, उन्होंने कहा, अच्छी फोटोज हैं और चले गए। फिर 12-1 बजे हमें फोन आया, कहा गया कि सारे फोटोज हटाने पड़ेंगे। मैंने फिर लिखित में मांगा। मैंने कहा कि 4-5 इमेज की बात है तो कर सकते हैं, अगर 105 इमेज के शो में 70 हटाओगे तो मैं क्या दिखाऊंगा, 4 घंटे पहले मैं वहां पर लगाऊंगा क्या? लिखित में नहीं दिया। फिर 3:00 बजे उनके प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर आए, उनकी पॉलिसी होती है, राजनीतिक कंटेंट नहीं, तो जो पॉलिटिकल स्लोगन्स थे या प्रोटेस्ट इमेजेस में जो पॉलिटिकल लीडर्स थे, वे ज्यादा से ज्यादा मैंने हटा दिए थे, शायद एक-दो इमेज में होंगे और वे भी बहुत छोटे। मैंने उनको बोला कि हम एक साथ एक-एक इमेज देख लेते हैं, जिस इमेज में इशू है वो डिस्कस कर लेते हैं और अगर कंसेंसस बनता है तो उतार देंगे।

शो कैंसिल करने की बात कही- रेहान वाड्रा

रेहान वाड्रा ने कहा, "उन्होंने बोला नहीं, ये सारे इमेज हटाने पड़ेंगे, क्योंकि टाइमिंग और कॉन्टेक्स्ट गलत है। बाहर प्रोटेस्ट चल रहे हैं और ये इमेज लग रहे हैं, जो हमारी पॉलिसी के अगेंस्ट है। फिर मैंने बोला कि प्लीज राइटिंग में दे दो। 3:30 बजे मुझे राइटिंग में मिला कि 4:00 बजे तक सारे 70 फोटो हटा दो, नहीं तो शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील हो जाएगी। तो फिर हमने फोटोज को उल्टा कर दिया, फ्रेम का पिछला हिस्सा दिख रहा था। तो वो आके बोले कि ये भी गलत है। ये नहीं कर सकते, उतारो। तो हमने उतारा साइड पे साइड पे रख दिया सारी फ्रेम। कमरे के साइड पे। फिर उन्होंने बोला ये गलत है। ये स्टोरेज में डालो तो हमने स्टोरेज में डाल दिया। दो फोटो थे तिरंगा के, मैंने कहा ये तो आपकी पॉलिसी के अगेंस्ट हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा नहीं हटाना पड़ेगा।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article