देश

हैदराबाद हाउस में PM मोदी-टस्क की हुई मुलाकात, आपसी रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे दोनों देश

टस्क 21 अक्टूबर को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। भारत और पोलैंड अपने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। गुरुवार सुबह उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों देश अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Image

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क।

Photo : ANI

Donald Tusk India Visit: भारत की यत्रा पर आए पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच शिष्टमंडल स्तर की बैठक और वार्ता हुई। पीएम के रूप में टस्क की यह दूसरी भारतीय यात्रा है। इससे पहले वह साल 2010 में पीएम के अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत की यात्रा पर आए थे। टस्क 21 अक्टूबर को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। भारत और पोलैंड अपने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। दोनों देश अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टस्क से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

पूर्वी यूरोप का अहम देश पौलैंड, भारत के साथ रणनीतिक भागीदारी आगे ले जाना और कारोबार, रक्षा, प्रौद्योगिकी एवं आपसी हित से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है। गुरुवार सुबह पीएम टस्क राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। गुरुवार सुबह विदेश मंत्री एक जयशंकर और टस्क के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए। पोलैंड के पीएम टस्क अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली की यात्रा पर आए हैं। टस्क के साथ पैलैंड के वित्त मंत्री आंद्रजेज डोमांस्की और एक व्यापारिक शिष्टमंडल आया है।

टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा

पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर टस्क की भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले, वह 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट किया, 'पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के नई आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी और हमारे दीर्घकालिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगी।’

2024 में पीएम मोदी गए थे पोलैंड

विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि टस्क 22 अक्टूबर को मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का जायजा लेंगे। अगस्त 2024 में मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी’के स्तर तक बढ़ाया गया था। विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, 'पोलैंड के प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार सुबह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।' बयान के मुताबिक, 'राजघाट से टस्क हैदराबाद हाउस जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता प्रेस के लिए संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article