बिजनेस

7th Pay Commission: जुलाई से सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 2 बड़े तोहफे, बढ़ जाएगी इतनी सैलरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 10, 2023, 10:01 AM IST

7th Pay Commission News: जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान 1 जुलाई से किया जा सकता है।

Image

जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद

Photo : iStock

7th Pay Commission News: जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान 1 जुलाई से किया जा सकता है। हालांकि, DA बढ़ोतरी को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। सरकार पहली बार चालू वित्त वर्ष में डीए में बढ़ोतरी करेगी।

AICPI के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 3 से 4 फीसदी का इजाफा हो सकती है। हालांकि, यह मई और जून के आंकड़ों पर भी निर्भर करेगा। मई और जून के एआईसीपीआई के आंकड़े अच्छे रहे तो 4 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) बढ़ सकता है।

4 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर डीए में 4 फीसदी की और बढ़ोतरी की जाती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल का एआईसीपीआई का आंकड़ा 134.2 प्वाइंट और डीए का स्कोर 45.06 है। मई और जून के दौरान सूचकांक के 46.40 तक पहुंचने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय है।

कर्मचारियों के सैलरी बढ़ने का कैलकुलेशन

अगर किसी कर्मचारी की मंथली सैलरी 20 हजार रुपये है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी डीए के हिसाब से 8,400 रुपये होगा। वहीं, अगर डीए कैलकुलेशन को 46 फीसदी के हिसाब से देखें तो यह 9,200 रुपये होगा, यानी हर महीने सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी और सालाना 99,360 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article