ऑटो न्यूज़

Kawasaki ने लॉन्च की नई Z300! दमदार इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जानिए बाइक का दाम

कावासाकी ने अपने ग्राहकों के लिए नेकेड स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Z300 लॉन्च कर दी है। यह Z-सीरीज की सबसे सस्ती बाइक बन गई है।

Image

Kawasaki Z300 भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत

कावासाकी (Kawasaki) ने भारतीय बाजार में अपनी नई नेकेड स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Z300 लॉन्च कर दी है। इसी के साथ, भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कावासाकी की Z-सीरीज की यह सबसे सस्ती बाइक बन गई है। नई Z300 में Ninja 300 वाला ही 296cc का दमदार इंजन दिया गया है। हालांकि, कीमत के मामले में यह KTM 390 Duke जैसी बाइक्स से महंगी है। आइए इसके इंजन, डिजाइन, फीचर्स और कीमत से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

Kawasaki Z300 का इंजन और परफॉर्मेंस

कावासाकी Z300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 11,000rpm पर 39.4bhp की अधिकतम पावर और 10,000rpm पर 26.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा भी मिलती है। कंपनी ने इसमें डुअल-थ्रॉटल वाल्व टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह इंजन खासतौर पर ज्यादा आरपीएम पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।

Kawasaki Z300 का डिजाइन और लुक

नई Z300 का डिजाइन कंपनी की पॉपुलर Z900 से इंस्पायर्ड है। इसमें Z-शेप वाली हेडलाइट और बड़े फ्यूल टैंक एक्सटेंशन दिए गए हैं। बाइक में चौड़ा सिंगल-पीस हैंडलबार मिलता है, जिससे राइडर को कंफर्टेबल और सीधी बैठने की पोजिशन मिलती है। इसकी सीट की ऊंचाई 785mm और वजन 175 किलोग्राम है। बाइक में 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 140mm है।

Kawasaki Z300 के फीचर्स

बाइक में TFT स्क्रीन की जगह रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इसमें स्पीड, आरपीएम, फ्यूल लेवल, इंजन तापमान, घड़ी, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर जैसी जानकारियां दिखाई देती हैं। सस्पेंशन के लिए आगे 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 290mm और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है।

कीमत और मुकाबला

Kawasaki Z300 को एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें कैंडी लाइम ग्रीन/एबोनी और मेटैलिक कार्बन ग्रे/एबोनी शामिल हैं। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.24 लाख रुपये रखी है। इसकी कीमत Ninja 300 से 10,000 रुपये कम है। वहीं, KTM 390 Duke के मुकाबले यह करीब 38,664 रुपये महंगी है। बाजार में इसका मुकाबला TVS Apache RTR 310 से भी होगा। ट्विन-सिलेंडर इंजन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह विकल्प हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article